{"_id":"66193b769d1a7c519b033758","slug":"ipl-2024-former-indian-spinner-harbhajan-singh-advice-rcb-to-give-rest-fast-bowler-mohammad-siraj-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: पूर्व भारतीय गेंदबाज हरभजन ने आरसीबी को दी सलाह, इस तेज गेंदबाज को ब्रेक देने कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: पूर्व भारतीय गेंदबाज हरभजन ने आरसीबी को दी सलाह, इस तेज गेंदबाज को ब्रेक देने कहा
Fri, 12 Apr 2024 07:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 12 Apr 2024 07:17 PM IST
सार
आरसीबी को गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा। टीम ने अबतक छह में से पांच मुकाबले हारे हैं।
विज्ञापन
हरभजन सिंह
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के लिए आईपीएल 2024 की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और टीम ने अबतक छह में से पांच मुकाबले हारे हैं। आरसीबी को गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने आरसीबी को एक सलाह दी है। हरभजन ने कहा कि टीम को तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को ब्रेक देना चाहिए।
प्रभाव छोड़ने में विफल रहे हैं सिराज
सिराज का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा है और वह फॉर्म में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सिराज की खराब फॉर्म मुंबई के खिलाफ भी जारी रही और उन्होंने तीन ओवर में 37 रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं ले सके। सिराज अबतक छह मैचों में चार विकेट ही ले पाए हैं और इस दौरान उनका औसत 57.25 का रहा है। आईपीएल 2023 में सिराज ने 19.79 की औसत से 19 विकेट लिए थे।
'सिराज को समय दे आरसीबी'
हरभजन ने आरसीबी के मैनजमेंट को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें सिराज को वापसी के लिए कुछ समय देना चाहिए। हरभजन ने कहा, अगर मैं मैनजमेंट का हिस्सा होता तो मैं उन्हें कुछ मैचों के लिए आराम देता। उन्हें समय देना चाहिए जिससे वह यह सोच सकें कि उनके साथ क्या हो रहा है। वह वैसे ही सिराज बनकर लौटेंगे जैसा कि हम सभी जानते हैं और नई गेंद से विकेट लेंगे। चाहे वो टेस्ट क्रिकेट, वनडे या टी20 का प्रारूप हो। सिराज भारतीय टीम और आसीबी के चैंपियन गेंदबाज हैं। मुझे लगता है कि सिराज वैसा नहीं कर पा रहे हैं जो उन्हें करना चाहिए।
विज्ञापन
'सिराज काफी थके हुए हैं'
हरभजन ने साथ ही बताया कि सिराज मानसिक और शारीरिक तौर पर थके हुए लग रहे हैं। हरभजन ने कहा कि किसी भी गेंदबाज के लिए हैमस्ट्रिंग चोट से उबर कर वापसी करना आसान नहीं होता है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि सिराज काफी थके हुए हैं। वह मानसिक और शारीरिक तौर पर यहां नहीं हैं। उन्हें आराम की जरूरत है। सिराज काफी क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैच खेले और कई ओवर तक गेंदबाजी की। सिराज थके हुए नजर आ रहे हैं। मुझे भरोसा है कि सिराज मजबूती से वापसी करेंगे।