फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 : Former Indian player Sanjay Manjrekar said Kuldeep yadav certainity for T20 World cup

T20 World cup: संजय मांजरेकर के अनुसार यह स्पिनर बना चुका है टीम में जगह, आईपीएल में मचा रहा धमाल

Thu, 25 Apr 2024 03:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 25 Apr 2024 03:18 PM IST
सार

टी20 विश्व कप का आयोजन जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होगा। टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के चयन का दिन नजदीक आ रहा है, ऐसे में मांजरेकर का मानना है कि कुलदीप ने अपनी जगह टीम में पक्की कर ली है।

विज्ञापन
IPL 2024 : Former Indian player Sanjay Manjrekar said Kuldeep yadav certainity for T20 World cup
संजय मांजरेकर - फोटो : BCCI

विस्तार

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को चैंपियन गेंदबाज करार दिया। उन्होंने साथ ही कहा कि कुलदीप आईपीएल 2024 में अपनी शानदार फॉर्म के चलते टी20 विश्व कप टीम में जगह बना चुका है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले कुलदीप ने एक बार फिर गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में बेहतीन प्रदर्शन किया और टीम को चार रन से मिली रोमांचक जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। टी20 विश्व कप का आयोजन जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होगा। 
विज्ञापन


कुलदीप ने गुजरात के खिलाफ चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने महत्वपूर्ण समय में राहुल तेवतिया का विकेट लिया जो टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के चयन का दिन नजदीक आ रहा है, ऐसे में मांजरेकर का मानना है कि कुलदीप ने अपनी जगह टीम में पक्की कर ली है। उन्होंने कहा कि कुलदीप जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल की तरह ही फिलहाल अपनी पीक पर चल रहे हैं। 
विज्ञापन


'जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं कुलदीप' 
मांजरेकर का मानना है कि कुलदीप अब जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं और अपनी टीम को महत्वपूर्ण विकेट दिला रहे हैं। मांजरेकर ने कहा कि कुलदीप को टी20 विश्व कप में रवींद्र जडेजा के बाद दूसरा स्पिनर होना चाहिए। उन्होंने कहा, कुलदीप प्रतिभा और आत्मविश्वास के मामले में अपने करियर के पीक पर चल रहे हैं। आप उन्हें बुमराह और चहल की तरह ही देख सकते हैं। उन्होंने यह सम्मान कमाया है। कुलदीप अब जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं। गुजरात के खिलाफ भी हमने देखा जब दिल्ली को विकेट की दरकरार थी तो कुलदीप ने तेवतिया का विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। इसलिए अब कुलदीप चैंपियन गेंदबाज के तौर पर उभर गए हैं। मेरे अनुसार, जडेजा को लेफ्ट ऑर्म स्पिनर और कुलदीप के दूसरे स्पिनर के तौर पर खिलाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्पल कैप की दौड़ में बने हुए हैं कुलदीप
गुजरात के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन के बाद कुलदीप आईपीएल 2024 में पर्पल कैप की दौड़ में बने हुए हैं। कुलदीप इस लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। छह मैचों में कुलदीप ने 7.62 की इकॉनोमी रेट से 12 विकेट चटकाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स का सामना अब शनिवार को मुंबई इंडियंस के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed