फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Fans became emotional after Dhoni left the captaincy of CSK, flood of reactions

IPL 2024: धोनी के सीएसके की कप्तानी छोड़ने पर भावुक हुए फैंस, रिएक्शन की आई बाढ़

Thu, 21 Mar 2024 06:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 21 Mar 2024 06:35 PM IST
सार

विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी उन भारतीय स्टार खिलाड़ियों में शामिल हैं जो 2008 में आईपीएल के पहले सीजन से ही इस टूर्नामेंट से जुड़े रहे हैं और इन्होंने लंबे समय तक अपनी टीम की कमान संभाली है।

विज्ञापन
IPL 2024: Fans became emotional after Dhoni left the captaincy of CSK, flood of reactions
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के बीच शुक्रवार को होने वाले आईपीएल 2024 के शुरुआती मुकाबले से पहले महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने की खबर ने सभी को चौंका दिया। इस खबर ने सीएसके ही नहीं बल्कि हर क्रिकेट प्रेमी को निराश कर दिया। आईपीएल के इस सीजन में गत चैंपियन सीएसके की कप्तान धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर धोनी के फैंस काफी भावुक हो गए। 
विज्ञापन


कोहली, रोहित के बाद अब धोनी भी नहीं करेंगे कप्तानी
विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी उन भारतीय स्टार खिलाड़ियों में शामिल हैं जो 2008 में आईपीएल के पहले सीजन से ही इस टूर्नामेंट से जुड़े रहे हैं और इन्होंने लंबे समय तक अपनी टीम की कमान संभाली है। धोनी और रोहित तो आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं जिनके नेतृत्व में टीम ने कई बार आईपीएल का खिताब जीता। लेकिन अब ये तीन खिलाड़ी आईपीएल में सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरेंगे। सबसे पहले विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) टीम की कप्तानी छोड़ी थी। उन्होंने 2022 सीजन से पहले यह निर्णय लिया था और उनकी जगह फाफ डुप्लेसिस को आरसीबी का कप्तान बनाया गया था। वहीं, मुंबई इंडियंस ने 2024 सत्र के लिए हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी और लंबे समय तक टीम की कमान संभाले रहे रोहित को इस पद से मुक्त किया। अब धोनी ने ऋतुराज को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर फैंस ने जताई निराशा
धोनी के कप्तानी से हटने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने निराशा जताई। ज्यादातर प्रशंसक इस बात से निराश हुए कि अब उनके पसंदीदा खिलाड़ी कोहली, रोहित और धोनी को वे कप्तान के रूप में नहीं देख सकेंगे। एक यूजर्स ने यहां तक लिखा कि ये सुपरस्टार खिलाड़ियों के गोल्डन एरा का अंत है। कुछ ही इसी तरह का रिएक्शन अन्य फैंस का भी रहा। देखें, धोनी की कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद किस तरह फैंस ने दिए रिएक्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन










विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed