फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 England bowler David Willey will not play starting matches for lsg due to personal reasons

IPL 2024: आईपीएल से पहले लखनऊ को लगा तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज नहीं होंगे शुरुआती मैचों का हिस्सा, कोच ने की

Wed, 20 Mar 2024 10:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 20 Mar 2024 10:10 PM IST
सार

माना जा रहा है कि इस सीजन में लखनऊ को डेविड विली और मार्क वुड जैसे गेंदबाजों की कमी खल सकती है। इन दोनों की गैरमौजूदगी में टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण कमजोर दिख सकता है।

विज्ञापन
IPL 2024 England bowler David Willey will not play starting matches for lsg due to personal reasons
डेविड विली - फोटो : twitter

विस्तार

आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च को होगा। इससे पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स को तगड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज डेविड विली निजी कारणों की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वह शुरुआती मुकाबलों में खेलते नजर नहीं आएंगे। इसकी पुष्टि टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने की है। इंग्लैंड के इस गेंदबाज को हाल ही में अबु धाबी नाइटराइडर्स और मुल्तान सुल्तांस के लिए खेलते देखा गया था। अब तक उनके प्रतिस्थापन की घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर जस्टिन लैंगर ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आगामी टूर्नामेंट में खेलते नजर नहीं आएंगे। उन्होंने शुरुआती मैचों से अपना नाम वापस ले लिया है। इससे पहले टीम को मार्क वुड के रूप में तगड़ा झटका लगा था। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आगामी विश्व कप को देखते हुए उन्हें वर्कलोड मैनेज करने का आदेश दिया। उनकी जगह वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


टीम को खल सकती है वुड और विली की कमी
माना जा रहा है कि इस सीजन में लखनऊ को डेविड विली और मार्क वुड जैसे गेंदबाजों की कमी खल सकती है। इन दोनों की गैरमौजूदगी में टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण कमजोर दिख सकता है। इस संबंध में बात करते हुए लैंगर ने कहा, "मार्क वुड ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है और डेविड विली भी नहीं आ रहे हैं, जिससे अनुभव थोड़ा कम होगा, लेकिन पिछले कुछ दिनों में हमने देखा है कि हमारे पास भरपूर कौशल है। हमारे कुछ खिलाड़ियों को चोट लगी थी लेकिन अभी वे सभी फिट दिखाई दे रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मयंक यादव पर जताया कोच ने भरोसा
इस दौरान टीम के मुख्य कोच ने दिल्ली के तेज गेंदबाज मयंक यादव पर भी चर्चा की। उन्होंने उम्मीद जताई की वुड की जगह मयंक गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने आगे कहा, "हमारे पास शमार जोसेफ भी है, हमारे पास मयंक भी है जो अच्छी गति से गेंदबाजी कर सकते हैं।" एलएसजी अपना पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रविवार को खेलेगी। यह मैच जयपुर में होगा। उन्होंने 10 टी20 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। लखनऊ ने उन्हें 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed