फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 DC vs KKR Result: Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Key Highlights Analysis Result

DC vs KKR: रनों के अंतर से कोलकाता की दूसरी सबसे बड़ी जीत, दिल्ली को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची टीम

Wed, 03 Apr 2024 11:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 03 Apr 2024 11:52 PM IST
सार

DC vs KKR Indian Premier League 2024 :  आईपीएल 2024 के 16वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से था। यह मैच विशाखापत्तनम में खेला गया। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 272 रन बनाए। जवाब में दिल्ली का पारी 17.2 ओवर में 166 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
IPL 2024 DC vs KKR Result: Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Key Highlights Analysis Result
दिल्ली बनाम कोलकाता - फोटो : IPL

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 के 16वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 106 रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 272 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली की टीम 17.2 ओवर में 166 रन पर सिमट गई। यह दिल्ली की चार मैचों में तीसरी हार है। वहीं, कोलकाता ने जीत की हैट्रिक लगाई है। टीम ने अब तक अपने सभी तीनों मुकाबले जीते हैं।
विज्ञापन


इस जीत के साथ कोलकाता की टीम छह अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली की टीम नौवें स्थान पर पहुंच गई है। उसके दो अंक हैं। कोलकाता को अगला मैच आठ अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेन्नई में खेलना है। वहीं, दिल्ली की टीम अपना अगला मैच सात अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में खेलेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता की दूसरी सबसे बड़ी जीत
यह रनों के अंतर से कोलकाता की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उन्होंने 2008 में बेंगलुरु को 140 रन से हराया था। वहीं, यह रनों के अंतर से दिल्ली की दूसरी सबसे बड़ी हार है। 2017 में मुंबई ने उन्हें 146 रन से हराया था। 

आईपीएल में कोलकाता की सबसे बड़ी जीत (रनों से)
  • 140: बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2008
  • 106: बनाम दिल्ली कैपिटल्स, विशाखापत्तनम, 2024 (इस मैच में)
  • 86: बनाम राजस्थान रॉयल्स, ईडन गार्डन, 2017
  • 82: बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, ईडन गार्डन, 2023

आईपीएल में दिल्ली की सबसे बड़ी हार (रनों से)
  • 146: बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली, 2017
  • 106: बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, विशाखापत्तनम, 2024 (इस मैच में)
  • 105: बनाम राजस्थान रॉयल्स, वानखेड़े, 2008
  • 98: बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली, 2010

IPL 2024 DC vs KKR Result: Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Key Highlights Analysis Result
सुनील नरेन - फोटो : IPL
कोलकाता की पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने विशाखापत्तनम में विशाल स्कोर खड़ा किया था। उन्होंने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 272 रन बनाए थे। यह आईपीएल में दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर भी इसी सीजन बना था। सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ (27 मार्च) 277 रन बनाए थे। 272 रन कोलकाता का आईपीएल में उच्चतम स्कोर है। इससे पहले 2018 में उन्होंने पंजाब के खिलाफ छह विकेट पर 245 रन बनाए थे।

मैच की शुरुआत सुनील नरेन और फिलिप सॉल्ट ने तूफानी अंदाज में की थी। उन्होंने पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में 60 रन जोड़े। इस साझेदारी को नॉर्त्जे ने तोड़ा। उन्होंने सॉल्ट (18) को आउट किया। इसके बाद तो नरेन ने 18 साल के युवा भारतीय बल्लेबाज अंगकृश रघुवंशी के साथ मिलकर चौके-छक्कों की बरसात कर दी। दोनों ने 48 गेंद में 104 रन की साझेदारी निभाई।

IPL 2024 DC vs KKR Result: Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Key Highlights Analysis Result
ईशांत शर्मा - फोटो : IPL
नरेन ने आईपीएल करियर करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 39 गेंद में सात चौके और सात छक्के की मदद से 85 रन की पारी खेली। उन्हें मार्श ने आउट किया। वहीं, अंगकृश रघुवंशी ने आईपीएल में डेब्यू करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा। वह 27 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर 11 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, नरेन-रघुवंशी के बाद आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह ने तूफानी पारी खेली।

रिंकू आठ गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। कोलकाता की पारी का 20वां ओवर करने इशांत शर्मा आए और उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद पर शानदार यॉर्कर से रसेल को क्लीन बोल्ड किया। रसेल का इस यॉर्कर पर बैलेंस बिगड़ा और वह गिर गए। उन्होंने 19 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 41 रन बनाए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर इशांत ने रमनदीप को चलता किया। वह दो रन बना सके।

IPL 2024 DC vs KKR Result: Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Key Highlights Analysis Result
रसेल - फोटो : IPL
वेंकटेश अय्यर पांच रन और स्टार्क एक रन बनाकर नाबाद रहे। इशांत ने 20वें ओवर में मात्र आठ रन दिए। दिल्ली की ओर से नॉर्त्जे ने तीन विकेट लिए। वहीं, इशांत को दो विकेट मिले। खलील और मार्श को एक-एक विकेट मिला।

IPL 2024 DC vs KKR Result: Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Key Highlights Analysis Result
स्टार्क ने आईपीएल 2024 में अपना पहला विकेट झटका - फोटो : IPL
दिल्ली की पारी
दिल्ली की टीम कभी इस रन चेज में नजर ही नहीं आई। उसने 33 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। पृथ्वी शॉ (10) और इम्पैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरेल (0) को वैभव अरोड़ा ने, जबकि डेविड वॉर्नर (18) और मिचेल मार्श (0) को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजकर दिल्ली को बैकफुट पर धकेल दिया। मार्श का खराब फॉर्म जारी रहा। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत और ट्रिस्टन स्टब्स ने पांचवें विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी निभाई।

पंत ने 25 गेंद पर चार चौके और पांच छक्के की मदद से 55 रन की पारी खेली। उन्होंने 23 गेंद पर आईपीएल करियर का 17वां अर्धशतक जड़ा। यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक रहा। इससे पहले पंत ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी तूफानी पारी खेली थी। अक्षर पटेल खाता नहीं खोल सके। स्टब्स ने 32 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली। यह उनका आईपीएल में पहला अर्धशतक रहा।

IPL 2024 DC vs KKR Result: Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Key Highlights Analysis Result
ऋषभ पंत - फोटो : IPL
सुमित कुमार (7), रसिख डार सलाम (1) और एनरिच नॉर्त्जे (4) कुछ खास नहीं कर सके और दिल्ली की पूरी टीम 17.2 ओवर में 166 रन पर सिमट गई। कोलकाता की ओर से वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, मिचेल स्टार्क को दो विकेट मिले। आंद्रे रसेल और सुनील नरेन को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed