फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2024 csk vs gt virender sehwag speaks on fitness of ms dhoni and says ajinkya rahane is fit then thala

IPL 2024: 'धोनी अब बूढ़े हो गए', कमेंट्री के दौरान सहवाग ने थाला को कहा 'बुजुर्ग', इस खिलाड़ी को बताया फिट

Thu, 28 Mar 2024 07:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 28 Mar 2024 07:55 PM IST
सार

आईपीएल 2024 का सातवां मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था। इस दौरान माही ने  विजय शंकर का कैच लपकने के लिए 0.60 सेकंड के रिएक्शन टाइम में लगभग 2.3 की छलांग लगाई और डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। इस मैच में अजिंक्य रहाणे और रचिन रवींद्र ने भी शानदार कैच पकड़े।

विज्ञापन
ipl 2024 csk vs gt virender sehwag speaks on fitness of ms dhoni and says ajinkya rahane is fit then thala
धोनी-सहवाग - फोटो : twitter

विस्तार

आईपीएल 2024 में पू्र्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को हिंदी और हरियाणा में कमेंट्री करते देखा जा रहा है। इस दौरान उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान को लेकर कुछ ऐसा बयान दे दिया है जिसकी वजह से वह चर्चाओं में बने हुए हैं। सहवाग ने धोनी को बुजुर्ग और  अजिंक्य रहाणे को फिट करार दिया है जबकि हाल ही में दिग्गज खिलाड़ी ने दाईं तरफ डाइव लगाकर विकेट के पीछे से विजय शंकर का कैच लपका था। 
विज्ञापन


आईपीएल 2024 का सातवां मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था। इस दौरान माही ने  विजय शंकर का कैच लपकने के लिए 0.60 सेकंड के रिएक्शन टाइम में लगभग 2.3 की छलांग लगाई और डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। इस मैच में अजिंक्य रहाणे और रचिन रवींद्र ने भी शानदार कैच पकड़े। इस पर सहवाग ने सीएसके की फील्डिंग की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने धोनी को बुजुर्ग को रहाणे को फिट बताया। 
विज्ञापन


सहवाग का बयान
सहवाग ने कहा, "कैच से आप मैच जीतते हैं। अजिंक्य रहाणे और रचिन ने अच्छा कैच पकड़ा। बुजुर्ग एमएस धोनी ने भी एक पकड़ा।" इस पर रोहित गावस्कर ने कहा, "आपने रहाणे को बुजुर्ग नहीं कहा।" सहवाग ने आगे कहा, "दोनों की उम्र में अंतर है और रहाणे धोनी से फिट है। 35 साल और 42 साल में काफी अंतर होता है। धोनी अब बूढ़े हो रहे हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है।" पूर्व सलामी बल्लेबाज ने मजाकिया अंदाज में धोनी को बुजुर्ग कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed