{"_id":"65fc6efb9952742d8c0a7506","slug":"ipl-2024-csk-coach-stephen-fleming-speaks-on-dhoni-leaving-captaincy-said-he-will-play-entire-season-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: 'वो पूरा सीजन खेलेगा', धोनी के कप्तानी छोड़ने पर आया CSK के कोच का बयान, कही बड़ी बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: 'वो पूरा सीजन खेलेगा', धोनी के कप्तानी छोड़ने पर आया CSK के कोच का बयान, कही बड़ी बात
Thu, 21 Mar 2024 11:01 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 21 Mar 2024 11:01 PM IST
सार
चेन्नई की कप्तानी से इस्तीफे के बाद मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर धोनी और अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की। यह तस्वीर उस वक्त की है जब दोनों कप्तान हुआ करते थे। बता दें कि, मुंबई को पांच बार खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा इस सीजन में टीम का नेतृत्व करते नजर नहीं आएंगे।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी-स्टीफन फ्लेमिंग
- फोटो : twitter
विस्तार
आईपीएल 2024 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी में बड़ा बदलाव हुआ है। महेंद्र सिंह धोनी ने आगामी सीजन की शरूआत से पहले कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम मैनेजमेंट के इस फैसले ने सीएसके के फैंस का दिल तोड़ दिया है। इस बीच टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि उनको उम्मीद है कि धोनी पूरा सीजन खेलेंगे।
आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच मैच से होगा। यह मुकाबला चेन्नई के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। सीएसके और आरसीबी के बीच इस मैदान पर अब तक आठ मुकाबले खेले गए हैं। इनमें गत विजेता टीम ने सात मैचों में जीत दर्ज की है जबकि आरसीबी को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है। ऐसे में आगामी मैच में दोनों टीनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। इससे पहले सीएसके की कप्तानी में बड़ा बदलाव हुआ है।
मुख्य कोच ने दिया यह बयान
सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी के कप्तानी से इस्तीफे को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया पूर्व कप्तान की फिटनेस पिछले सीजन की तुलना में बेहतर है। कोच ने कहा, "उम्मीद है कि एमएस धोनी पूरा सीजन खेलेंगे। उनका शरीर पिछले सीजन से बेहतर है। मैं एमएस के खेलने की उम्मीद कर रहा हूं और अच्छा खेलने की। प्री-सीजन में उनको देखकर ऐसा लग रहा है कि वह अच्छा कर रहे हैं। मैं देख सकता हूं कि उनके घुटने और फॉर्म को देखते हुए पिछले सीजन की तुलना में उनका शरीर बेहतर है। उनके योगदान देने की इच्छा हमेशा की तरह ऊंची है और ये हमारे लिए काफी अच्छा संकेत है।"
विज्ञापन
रोहित शर्मा ने दी प्रतिक्रिया
चेन्नई की कप्तानी से इस्तीफे के बाद मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर धोनी और अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की। यह तस्वीर उस वक्त की है जब दोनों कप्तान हुआ करते थे। बता दें कि, मुंबई को पांच बार खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा इस सीजन में टीम का नेतृत्व करते नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम की अगुवाई करते दिखेंगे। टीम मैनेजमेंट ने गुजरात टाइटंस के पूर्व कप्तान को नीलामी के दौरान ट्रेड किया था।
पहले भी हो चुका सीएसके की कप्तानी में बदलाव
सीएसके को पांच बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी आगामी सीजन में टीम की अगुवाई करते नजर नहीं आएंगे। यह पहली बार नहीं है कि धोनी ने इस जिम्मेदारी से किनारा किया है। इससे पहले आईपीएल 2022 में भी टीम मैनेजमेंट ने कप्तानी में बदलाव किया था। स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को धोनी की जगह कप्तान बनाया गया था। हालांकि, वह इस जिम्मेदारी का निर्वाहन ठीक ढंग से नहीं कर पाए थे और लीग मैचों में टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था, जिसकी वजह से उन्होंने टीम का साथ बीच सीजन में ही छोड़ दिया था और कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद धोनी ने एक बार फिर कप्तानी संभाली थी। पिछले सीजन में टीम ने अपना पांचवां खिताब जीता था।

Instagram story of Rohit Sharma for MS Dhoni. 👏 pic.twitter.com/93ZiR7Fj7I
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 21, 2024