फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 Auction Unsold Players List in Mini Auction Karun Nair Steve Smith

IPL Unsold Player: स्टीव स्मिथ, हेजलवुड और करुण नायर नहीं बिके, देखें अनसोल्ड रहे बड़े खिलाड़ियों की लिस्ट

Tue, 19 Dec 2023 09:21 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 19 Dec 2023 09:21 PM IST
सार

Unsold Players in IPL 2024 : स्मिथ आईपीएल में पुणे सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं। स्मिथ का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। वह दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोच्चि टस्कर्स केरला और पुणे वॉरियर्स इंडिया की टीम का भी हिस्सा रहे हैं।

विज्ञापन
IPL 2024 Auction Unsold Players List in Mini Auction Karun Nair Steve Smith
आईपीएल नीलामी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आईपीएल के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई में हुई। 10 टीमों के पास कुल 77 जगह ही थे। ऐसे में अधिकतम खिलाड़ी अनसोल्ड हो गए हैं। कुल 72 खिलाड़ियों पर ही बोली लगी। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को किसी ने नहीं खरीदा। स्मिथ का नाम दूसरे राउंड में आया लेकिन उन्हें फिर से किसी ने नहीं खरीदा।
विज्ञापन


स्मिथ आईपीएल में पुणे सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं। स्मिथ का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। वह दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोच्चि टस्कर्स केरला और पुणे वॉरियर्स इंडिया की टीम का भी हिस्सा रहे हैं। स्मिथ ने आईपीएल के 103 मैचों में 34.51 की औसत से 2485 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 128.09 का रहा है।
विज्ञापन


करुण नायर को भी नहीं मिला खरीदार
भारत के बल्लेबाज करुण नायर भी नहीं बिक पाए। नायर का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। वह आईपीएल में 76 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 23.75 की औसत से 1496 रन बनाए हैं। नायर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइटराइजर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम का हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खिलाड़ी भी नहीं बिके
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट, ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश, श्रीलंका के कुसल मेंडिस और दुष्मंथा चमीरा, दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी, न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी, माइकल ब्रैसवेल, एडम मिल्ने और मैट हेनरी, वेस्टइंडीज के अकील हुसैन, इंग्लैंड के आदिल रशीद, अफगानिस्तान के वकार सलामखिल और ऑस्ट्रेलिया के जोश हेडलवुड को भी किसी ने नहीं खरीदा।

मनीष पांडे को दूसरे राउंड में मिला खरीदार
भारत के अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे को पहले राउंड में किसी ने अपनी टीम में नहीं लिया था। मनीष का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। आईपीएल के 170 मैचों में उन्होंने 29.07 की औसत से 3808 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 120.97 का है। पांडे आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पुणे वॉरियर्स इंडिया, कोलकाता नाइटराइडर्स, मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। नीलामी समाप्त होने से पहले दूसरे राउंड में वह बिक गए। कोलकाता नाइटराइडर्स ने मनीष पांडे को उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीद लिया। हेजलवुड मार्च और अप्रैल में उपलब्ध नहीं होंगे। वह सिर्फ मई में खेलने के लिए उपलब्ध थे। इस कारण किसी भी टीम ने उनके लिए बोली नहीं लगाई।


दूसरे राउंड में बिके रिले रूसो
दक्षिण अफ्रीका के रिले रूसो को पहले राउंड में किसी ने नहीं खरीदा था। दूसरे राउंड में रिले रूसो को पंजाब किंग्स ने आठ करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। रूसो आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा रहे हैं। रूसो ने 14 मैच खेले हैं। इस दौरान 21.83 की औसत से 262 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 136.46 का रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed