फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Arjun Tendulkar Drops MI Batter On Ground With Yorker, Fans Wonder If It's Ishan Kishan, Watch Video

IPL 2024: अर्जुन तेंदुलकर की यॉर्कर गेंद पर जमीन पर गिरा बल्लेबाज, लोगों ने पूछा- ईशान है क्या? देखें वीडियो

Wed, 13 Mar 2024 11:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 13 Mar 2024 11:30 AM IST
सार

मुंबई इंडियंस ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी की और इनमें ईशान किशन का नाम गायब था। आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है।

विज्ञापन
IPL 2024: Arjun Tendulkar Drops MI Batter On Ground With Yorker, Fans Wonder If It's Ishan Kishan, Watch Video
अर्जुन तेंदुलकर ने बल्लेबाज को जमीन पर गिरा दिया - फोटो : IPL/ MI

विस्तार

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल शुरू होने से लगभग दो सप्ताह पहले ही अपना ट्रेनिंग कैंप शुरू कर दिया। कप्तान हार्दिक पांड्या और अर्जुन तेंदुलकर जैसे कुछ स्टार इस कैंप से जुड़ चुके हैं। मुंबई फ्रेंचाइजी ने अर्जुन का एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह बाएं हाथ के बल्लेबाज को पूरी लय में गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। नेट्स में अर्जुन ने उस बल्लेबाज को सीधे पैर पर एक बेहतरीन यॉर्कर गेंद फेंकते हैं, जिससे वह बल्लेबाज संतुलन खो देता है और जमीन पर गिर जाता है। कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि वह बल्लेबाज ईशान किशन हैं। ईशान पिछले कुछ समय से रेड बॉल क्रिकेट को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। 
विज्ञापन

ईशान का नाम गायब
इसके बाद अर्जुन एक और गेंद फेंकते हैं जो कि उस बाएं हाथ के बल्लेबाज के दोनों पैरों के बीच में जाकर गिरती है। इन गेंदों को देखकर बल्लेबाज भी हैरान रह जाता है।  हालांकि, मुंबई इंडियंस ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी की और इनमें ईशान किशन का नाम गायब था। मुंबई इंडियंस ने प्रेस रिलीज में कहा, 'टीम ने अपने पहले अभ्यास सत्र की शुरूआत नेट पर ग्रिलिंग सत्र से की जिसमें कप्तान हार्दिक पांड्या, गेराल्ड कोएट्जी, श्रेयस गोपाल, नेहाल वढेड़ा, आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, विष्णु विनोद, शिवालिक शर्मा, नमन धीर, अंशुल कांबोज उन अन्य खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने सीसीआई मैदान पर अभ्यास किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन को 2021 में मुंबई ने अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन उन्हें डेब्यू करने में दो साल लग गए। आईपीएल 2023 में अर्जुन ने फ्रैंचाइज़ी के लिए कुल चार मैच खेले। नेट्स में उनके प्रदर्शन को देखते हुए अर्जुन इस बार प्लेइंग इलेवन में लंबे समय तक बने रह सकते हैं। आईपीएल का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू होगा, जिसमें गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अपने घरेलू मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से भिड़ेगी।
विज्ञापन

पिछले साल की उपविजेता गुजरात टाइटंस और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम 24 मार्च को अहमदाबाद में आमने-सामने होंगी। जीटी के साथ दो शानदार सत्रों के बाद स्टार ऑलराउंडर पांड्या के अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी एमआई में जाने से काफी बवाल मचा था। शुभमन गिल ने जीटी की कप्तानी संभाली है। अब हार्दिक का एमआई के साथ पहला मैच अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी के खिलाफ काफी दिलचस्प रहने वाला है। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed