फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Rinku Singh revealed sent this message to Gujarat Titans bowler yash dayal after hitting five sixes

IPL 2023: रिंकू सिंह ने किया खुलासा, पांच छक्के लगाने के बाद गुजरात टाइटंस के गेंदबाज को भेजा था यह मैसेज

Wed, 12 Apr 2023 09:58 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 12 Apr 2023 09:58 AM IST
सार

पांच लगने के बाद यश दयाल काफी मायूस थे और ऐसा लग रहा था कि वह मैदान पर ही रो रहे थे। उन्होंने चेहरे पर तौलिया रख लिया था। रिंकू और यश दयाल उत्तर प्रदेश की घरेलू टीम में एक साथ खेलते हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं।

विज्ञापन
IPL 2023 Rinku Singh revealed sent this message to Gujarat Titans bowler yash dayal after hitting five sixes
रिंकू सिंह, यश दयाल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

कोलकाता नाइटराइडर्स के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह का नाम इन दिनों चर्चा में है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में आखिरी पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाने के बाद वह काफी मशहूर हो गए हैं। उस मुकाबले के बाद रिंकू की कहानी सभी क्रिकेट फैंस तक पहुंच गई है। गरीबी से निकले रिंकू ने लंबे समय तक संघर्ष करके अपना नाम बनाया है। रिंकू ने जिस तेज गेंदबाज को पांच छक्के लगाए थे उससे बात की है।
विज्ञापन

रिंकू ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने मैच के बाद यश दयाल को मैसेज किया था। पांच लगने के बाद यश दयाल काफी मायूस थे और ऐसा लग रहा था कि वह मैदान पर ही रो रहे थे। उन्होंने चेहरे पर तौलिया रख लिया था। रिंकू और यश दयाल उत्तर प्रदेश की घरेलू टीम में एक साथ खेलते हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'क्रिकेट में ऐसा होता है'
रिंकू ने बताया, "मैच के बाद मैंने यश को मैसेज किया और कहा कि क्रिकेट में ऐसा होता है, तुमने पिछले साल वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया था। मैंने बस उसे प्रेरित करने की कोशिश की थी।" इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स फ्रेंचाइजी ने भी सोशल मीडिया पर यश दयाल के लिए दिल छू लेने वाली बात लिखी थी। उसने लिखा था, ''यह मैदान पर एक कठिन दिन था।क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ ऐसा होता है। आप एक चैंपियन हैं, यश। आप मजबूत वापसी करने वाले हैं।"
विज्ञापन

यश दयाल के ओवर में क्या हुआ था?
गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए थे। जवाब में 19 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर सात विकेट पर 176 रन था। रिंकू सिंह 16 गेंद में 18 और उमेश यादव पांच गेंद में चार रन बनाकर खेल रहे थे। ऐसे में गुजरात की जीत तय दिख रही थी, लेकिन यश दयाल के आखिरी ओवर की पहली गेंद में उमेश यादव ने एक रन लिया और बाकी पांच गेंदों में रिंकू सिंह ने पांच छक्के जड़ दिए। इसके साथ ही कोलकाता की टीम मैच तीन विकेट से जीत गई। आखिरी ओवर में कोलकाता ने 31 रन बनाकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed