फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 playoffs Hardik pandya vs ms dhoni in Qualifier 1 Krunal Pandya vs Rohit sharma in Eliminator

IPL 2023: प्लेऑफ में आईपीएल की दो सबसे सफल टीम, धोनी-रोहित के सामने होगी हार्दिक और क्रुणाल पांड्या की परीक्षा

Mon, 22 May 2023 04:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 22 May 2023 04:11 PM IST
सार

गुजरात की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर रही। चेन्नई दूसरे, लखनऊ तीसरे और मुंबई चौथे पायदान पर रही। इस तरह क्वालिफायर-1 में गुजरात का मुकाबला चेन्नई से होगा। वहीं, एलिमिनेटर में लखनऊ के सामने मुंबई की चुनौती होगी।

विज्ञापन
IPL 2023 playoffs Hardik pandya vs ms dhoni in Qualifier 1 Krunal Pandya vs Rohit sharma in Eliminator
महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल का लीग राउंड समाप्त हो चुका है। 70 मैचों के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि प्लेऑफ में कौन-सी चार टीमें होंगी। गुजरात टाइटंस ने रविवार (21 मई) को लीग राउंड के आखिरी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को हरा दिया। आरसीबी की हार के बाद मुंबई इंडियंस को जगह मिल गई। उससे पहले गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीमें पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी थीं।
विज्ञापन


गुजरात की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर रही। चेन्नई दूसरे, लखनऊ तीसरे और मुंबई चौथे पायदान पर रही। इस तरह क्वालिफायर-1 में गुजरात का मुकाबला चेन्नई से होगा। वहीं, एलिमिनेटर में लखनऊ के सामने मुंबई की चुनौती होगी। गुजरात पिछली बार राजस्थान रॉयल्स को हराकर चैंपियन बनी थी। मुंबई पांच और चेन्नई चार बार चैंपियन बन चुकी है। लखनऊ की टीम पिछली बार एलिमिनेटर में हार गई थी।
विज्ञापन

IPL 2023 playoffs Hardik pandya vs ms dhoni in Qualifier 1 Krunal Pandya vs Rohit sharma in Eliminator
हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
पहली बार दो भाई कप्तान
चेन्नई की कप्तानी दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के पास है। वहीं, मुंबई की कमान अनुभवी रोहित शर्मा के हाथों में है। बाकी बची दो टीमों की कमान दो भाईयों के हाथों में है। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या और लखनऊ के क्रुणाल पांड्या हैं। क्रुणाल को केएल राहुल के चोटिल होने पर टीम का कार्यवाहक कप्तान बनाया गया था। उन्होंने टीम को लीग राउंड के आखिरी दौर में जीत दिलाई और प्लेऑफ में पहुंचा दिया। आईपीएल इतिहास में पहली बार दो भाई एक ही सीजन में कप्तान हैं।
विज्ञापन

IPL 2023 playoffs Hardik pandya vs ms dhoni in Qualifier 1 Krunal Pandya vs Rohit sharma in Eliminator
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : सोशल मीडिया
गुरु धोनी को हराने उतरेंगे हार्दिक
सबसे पहले बात हार्दिक की करते हैं। वह धोनी को अपना मेंटर मानते हैं। उन्होंने कई बार कहा कि वह कप्तानी के गुर धोनी से सीखते हैं और उन्हीं को फॉलो करते हैं। हार्दिक प्लेऑफ में पहली बार चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कप्तानी करेंगे। पिछली बार उन्होंने दो मुकाबलों राजस्थान का सामना किया था और दोनों जीता था। अपने गुरु के सामने हार्दिक एक बार फिर खुद को साबित करने उतरेंगे।
विज्ञापन

IPL 2023 playoffs Hardik pandya vs ms dhoni in Qualifier 1 Krunal Pandya vs Rohit sharma in Eliminator
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
रोहित के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल
क्रुणाल पांड्या ने लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के लिए खेला है। तब रोहित शर्मा ही उनके कप्तान थे। उन्होंने हिटमैन से काफी कुछ सीखा है। क्रुणाल ने कई बार कहा कि मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के कारण ही वह आज यह मुकाम हासिल कर पाए हैं। उन्हें एक साधारण क्रिकेटर से बेहतर खिलाड़ी बनाने में रोहित का बड़ा हाथ है। क्रुणाल जब प्लेऑफ मुंबई के खिलाफ कप्तानी करेंगे तो यह उनके लिए भावुक पल होगा। अब देखना है कि वह इस मौके पर किस तरह का प्रदर्शन कर पाते हैं।

IPL 2023 playoffs Hardik pandya vs ms dhoni in Qualifier 1 Krunal Pandya vs Rohit sharma in Eliminator
महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के खिलाफ गुजरात का रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस ने पिछले साल आईपीएल में अपने सफर की शुरुआत की थी। तब से चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ वह तीन बार मैदान पर उतरी है। हर बार चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन के पहले ही मैच में चेन्नई और गुजरात की टीमें आमने-सामने हुई थीं। तब हार्दिक ने बाजी मारी थी। हालांकि, गुजरात के लिए इस बार जीतना आसान नहीं होगा। वह पहली बार चेन्नई में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेलेगी। चेपॉक स्टेडियम में धोनी की टीम का सामना करना मुश्किल है। दूसरी ओर, चेन्नई सुपरकिंग्स बदला लेने उतरेगी।

IPL 2023 playoffs Hardik pandya vs ms dhoni in Qualifier 1 Krunal Pandya vs Rohit sharma in Eliminator
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई से नहीं हारी लखनऊ की टीम
मुंबई और लखनऊ के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो यहां भी चेन्नई और गुजरात वाली परिस्थिति है। लखनऊ के खिलाफ अब तक एक मैच में भी मुंबई को जीत नहीं मिली है। पिछले सीजन में लखनऊ ने मुंबई से दोनों मैच जीते थे। वहीं, इस सीजन में दोनों के बीच एक मुकाबला खेला गया। उसमें लखनऊ ने बाजी मारी थी। मुंबई लगातार तीन हार का बदला लेने उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed