फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Lucknow Super Giants captain KL Rahul injured, Wife Athiya Shetty reaction viral | LSG vs RCB

IPL 2023: लखनऊ के कप्तान राहुल हुए चोटिल, दर्द से कराहते नजर आए, मैच देखने आईं अथिया शेट्टी का रिएक्शन वायरल

Tue, 02 May 2023 12:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 02 May 2023 12:32 AM IST
सार

बाउंड्री बचाने की कोशिश में राहुल बहुत तेज दौड़े थे। तभी ऐसा लगा कि उनके बाईं जांघ की नज खिंच गई। वह लड़खड़ा कर जमीन पर गिर गए। फीजियो ने पेन किलर स्प्रे भी छिड़का, लेकिन इससे असर नहीं हुआ। उन्हें फिर मैदान से बाहर ले जाया गया।

विज्ञापन
IPL 2023: Lucknow Super Giants captain KL Rahul injured, Wife Athiya Shetty reaction viral | LSG vs RCB
राहुल चोटिल हुए तो अथिया का रिएक्शन - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 का 43वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। इस मैच में लखनऊ को तब बड़ा झटका लगा, जब मैच के दूसरे ही ओवर में कप्तान केएल राहुल चोटिल हो गए। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर चौका रोकने के प्रयास में राहुल के हैमस्ट्रिंग में चोट लगी। वह मैदान में ही लेट गए और दर्द से कराहते नजर आए। इसके बाद मैदान पर फीजियो को बुलाया गया। वह उन्हें पकड़ कर मैदान से बाहर ले गए। 
विज्ञापन

IPL 2023: Lucknow Super Giants captain KL Rahul injured, Wife Athiya Shetty reaction viral | LSG vs RCB
अथिया शेट्टी - फोटो : IPL/BCCI
बाउंड्री बचाने की कोशिश में राहुल बहुत तेज दौड़े थे। तभी ऐसा लगा कि उनके बाईं जांघ की नज खिंच गई। वह लड़खड़ा कर जमीन पर गिर गए। फीजियो ने पेन किलर स्प्रे भी छिड़का, लेकिन इससे असर नहीं हुआ। फिर उन्हें तुरंत बाहर ले जाया गया। इस पूरी घटना पर स्टैंड्स में मौजूद पत्नी अथिया शेट्टी का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है। अथिया बेसब्री से राहुल की तरफ देखती नजर आईं। बाद में उन्हें कॉल पर भी देखा गया। सोशल मीडिया पर फैंस ऐसा कह रहे हैं कि वह राहुल के ही स्वास्थ्य की जानकारी ले रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2023: Lucknow Super Giants captain KL Rahul injured, Wife Athiya Shetty reaction viral | LSG vs RCB
अथिया शेट्टी का रिएक्शन - फोटो : IPL/BCCI
केएल राहुल की गैरमौजूदगी में क्रुणाल पांड्या टीम की कमान संभाल रहे हैं। फीजियो राहुल को गोद में ले जाते नजर आए। हालांकि, उनको लेकर अब तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है कि चोट कितनी गंभीर है। उनके दाएं पैर में चोट लगी है। चेज के दौरान राहुल ओपनिंग के लिए तो नहीं आए, लेकिन आखिर में जरूर लंगड़ाते हुए क्रीज पर पहुंचे। आयुष बदोनी और काइल मेयर्स ओपनिंग के लिए आए थे। राहुल ने तीन गेंदें खेलीं लेकिन रन नहीं ले सके। इससे पता चलता है कि उनकी चोट गंभीर है।

राहुल लखनऊ के दूसरे खिलाड़ी हैं जो हाल फिलहाल में चोटिल हुए हैं। इससे पहले जयदेव उनादकट भी प्रैक्टिस सेशन के दौरान बाएं कंधे में चोट लगा बैठे थे। राहुल इस सीजन अब तक लखनऊ के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 
विज्ञापन

IPL 2023: Lucknow Super Giants captain KL Rahul injured, Wife Athiya Shetty reaction viral | LSG vs RCB
अथिया शेट्टी - फोटो : IPL/BCCI
मैच की बात करें तो बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। हालांकि, कप्तान फाफ डुप्लेसिस को छोड़कर बैंगलोर के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। विराट कोहली 30 गेंदों में 31 रन, अनुज रावत 11 गेंदों में नौ रन, ग्लेन मैक्सवेल पांच गेंदों में चार रन और सुयश प्रभुदेसाई सात गेंदों में छह रन बनाकर आउट हुए। महिपाल लोमरोर तीन रन और डुप्लेसिस 40 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए। बैंगलोर ने लखनऊ के सामने 127 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में लखनऊ की टीम 19.5 ओवर में 108 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed