फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 GT vs MI Qualifier 2: Ahmedabad Weather Forecast, Narendra Modi Stadium Pitch Report in Hindi

GT vs MI Qualifier-2: अहमदाबाद में बारिश से मैच रद्द हुआ तो क्या होगा? जानें गुजरात-मुंबई में कौन खेलेगा फाइनल

Fri, 26 May 2023 07:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 26 May 2023 07:18 PM IST
सार

IPL 2023 Qualifier 2 GT vs MI Weather Pitch Report : मौसम का वार रहा और अगर अहमदाबाद में बारिश होती है तो गुजरात को फेवर मिल सकता है। आइए जानते हैं अहमदाबाद में आज मौसम का क्या हाल रहेगा...

विज्ञापन
IPL 2023 GT vs MI Qualifier 2: Ahmedabad Weather Forecast, Narendra Modi Stadium Pitch Report in Hindi
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2023 में आज क्वालिफायर-2 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच बारिश के कारण सही समय पर शुरू नहीं हो सका है। यहां तक कि टॉस भी नहीं हो पाया है। अहमदाबाद में मैच से पहले जमकर बारिश हुई। ऐसे में पिच को कवर्स से ढक दिया गया। हालांकि, फैंस के लिए खुशी की बात है कि बारिश रुक चुकी है और उम्मीद है कि जल्द टॉस हो पाएगा। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर बारिश के कारण मुकाबला पूरा नहीं हो पाता है और इसे रद्द करना पड़ता है तो कौन सी टीम फाइनल में जाएगी। हम इस बारे में आपको यहां बता रहे हैं।
विज्ञापन


अब तक दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं। मुंबई का पलड़ा हेड टु हेड में भारी रहा है। उसने तीन में से दो मुकाबले जीते हैं, जबकि गुजरात को सिर्फ एक में जीत मिली है।
विज्ञापन


क्वालिफायर-2 में GT vs MI, दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2023 GT vs MI Qualifier 2: Ahmedabad Weather Forecast, Narendra Modi Stadium Pitch Report in Hindi
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला
बारिश हुई तो क्या होगा...
वैसे तो बारिश होने पर एक्स्ट्रा टाइम रखा जाता है। बारिश रुकने का ज्यादा इंतजार किया जाता है। यह तय किया जाता है कि कम से कम पांच-पांच ओवर का मैच हो। अगर फिर भी बारिश नहीं रुकती है प्लेइंग कंडीशन खत्म होने के आसपास बारिश रुकती है तो सुपरओवर यानी एक-एक ओवर के खेल से नतीजा प्राप्त करने की कोशिश होती है। प्लेऑफ के मैचों के लिए कोई रिजर्व-डे नहीं है। ऐसे में उसी दिन मैच के अंजाम पर फैसला होना तय है।

अगर किसी भी तरह का खेल नहीं हो पाता है तो लीग राउंड में दोनों टीमों की स्थिति से विजेता का फैसला होगा। यानी कौन सी टीम लीग राउंड के दौरान कौन से स्थान पर रही थी। सबसे ऊपर रहने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाता है और वह टीम अगले राउंड में पहुंचती है। यानी गुजरात को इसमें फायदा होगा, क्योंकि वह अंक तालिका में शीर्ष पर रही थी। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही थी। गुजरात को अंक तालिका में शीर्ष पर रहने का फायदा होगा और वह फाइनल में पहुंच जाएगी।

IPL 2023 GT vs MI Qualifier 2: Ahmedabad Weather Forecast, Narendra Modi Stadium Pitch Report in Hindi
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
अब जानते हैं अहमदाबाद में मौसम का हाल
अहमदाबाद में आज बारिश की बहुत कम संभावना है। मौसम साफ रहने का अनुमान और खूबसूरत प्लेइंग कंडीशन है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अहमदाबाद में 26 मई (शुक्रवार) को दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन और रात दोनों समय आसमान साफ रहेगा। बारिश की संभावना दिन के दौरान 23 प्रतिशत और रात में 16 प्रतिशत है। ऐसे में बारिश का खेल पर थोड़ा असर पड़ सकता है।

GT vs MI Playing-11: मुंबई-गुजरात के बीच फाइनल में पहुंचने की जंग, रोहित-सूर्यकुमार के सामने राशिद की चुनौती

IPL 2023 GT vs MI Qualifier 2: Ahmedabad Weather Forecast, Narendra Modi Stadium Pitch Report in Hindi
रोहित-सुर्या के सामने राशिद की चुनौती - फोटो : IPL/BCCI
पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिच से बल्लेबाजों को खूब मदद मिलेगी। वहां बल्लेबाजों के अनुकूल सतह है और मुंबई और गुजरात के बीच हाई स्कोरिंग मैच देखा जा सकता है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को कुछ स्विंग मिलेगी। खास कर उन तेज गेंदबाजों के लिए जो डेक पर जोर से हिट करते हैं और बाउंस निकालने की कोशिश करते हैं। मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा स्पिनरों को थोड़ी मदद मिल सकती है। ओस एक बड़ा फैक्टर हो सकता है और इससे टॉस जीतने वाले कप्तान चेज करने के लिए जा सकते हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन है।

IPL 2023 GT vs MI Qualifier 2: Ahmedabad Weather Forecast, Narendra Modi Stadium Pitch Report in Hindi
नरेंद्र मोदी स्टेडियम - फोटो : twitter@GCAMotera
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल रिकॉर्ड और स्टैट्स
नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्टैट्स
कुल मैच 25
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम जीती 12
रन चेज करते हुए टीम जीती 13
औसतन फर्स्ट इनिंग्स स्कोर 167
औसतन पावरप्ले स्कोर 47
पिछले 5 मैचों में औसतन डेथ ओवर स्कोर 50
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed