क्वालिफायर-2 में GT vs MI, दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी

अमर उजाला

Fri, 26 May 2023

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल 2023 का दूसरा क्वालिफायर डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा

Image Credit : IPL/BCCI

यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा

Image Credit : twitter@ICC
हम आपको दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी बता रहे हैं
Image Credit : IPL/BCCI

मुंबई इंडियंस
ताकत

  • रोहित-ईशान के अलावा फॉर्म में आ चुके सूर्या-ग्रीन जैसी बैटर का होना, जो किसी भी मैच को पलट सकती है
  • आकाश मधवाल जैसा गेंदबाज मिलना, जिसने काफी हद तक बुमराह-आर्चर की कमी नहीं खलने दी
  • मुंबई की टीम किसी भी बड़े स्कोर का पीछा करने में सक्षम है, उसने इस सत्र में ऐसा करके दिखाया है

Image Credit : IPL/BCCI

मुंबई इंडियंस
कमजोरी

  • मुंबई के खिलाफ कई बार बड़े स्कोर भी बने हैं, जो नॉकआउट मैच में घातक हो सकता है
  • आर्चर के रिप्लेसमेंट क्रिस जॉर्डन अब तक काफी महंगे साबित हुए हैं
  • तिलक वर्मा चोट से उबरने के बाद पहले जैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं

Image Credit : IPL/BCCI

गुजरात टाइटंस
ताकत

  • शुभमन गिल का जबरदस्त फार्म में होना, वह अकेले दम पर मैच निकालने की क्षमता रखते हैं
  • शमी और राशिद की जोड़ी गुजरात को खूब फली है। शमी की ओर से लिए गए शुरुआती विकेटों के बाद राशिद ने दबाव बनाया है
  • इम्पैक्ट क्रिकेटर के रूप में विजय शंकर जबरदस्त भूमिका निभा रहे हैं

Image Credit : IPL/BCCI

गुजरात टाइटंस
कमजोरी

  • अहम पड़ाव पर कप्तान हार्दिक का बल्ले से नहीं चलना, उन्होंने पिछली चार पारियों में 8,8,4, 25 रन बनाए हैं
  • मिलर इस सीजन नहीं चले हैं, उन्होंने इस बार कोई अर्धशतक नहीं लगाया है
  • शुभमन को छोड़कर गुजरात की पूरी बल्लेबाजी उसके लिए चिंता बनी है

Image Credit : IPL/BCCI

IPL में इन पांच बल्लेबाजों ने किया शर्मनाक प्रदर्शन, कार्तिक भी शामिल

IPL/BCCI
Read Now