IPL 2023: ट्विटर पर ट्रेंड हुए गंभीर, हैदराबाद में दर्शकों ने उनके सामने लगाए थे 'कोहली..कोहली' के नारे, VIDEO
मैच के दौरान जब स्ट्रैटजी टाइम आउट या फिर कभी भी गंभीर और नवीन मैदान पर नजर आते तो हैदराबाद के फैंस कोहली-कोहली के नारे लगाने लगते। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विस्तार
मैच के दौरान जब स्ट्रैटजी टाइम आउट या फिर कभी भी गंभीर और नवीन मैदान पर नजर आते तो हैदराबाद के फैंस कोहली-कोहली के नारे लगाने लगते। इसका वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, लखनऊ बनाम बैंगलोर मैच में कोहली और गंभीर आमने-सामने आ गए थे। वहीं, शनिवार को हैदराबाद बनाम लखनऊ मैच में अंपायर ने एक नो बॉल नहीं दिया था, जिस पर लखनऊ ने ट्विटर पर हैदराबाद को ट्रोल कर दिया था। फैंस इससे भी चिढ़े हुए थे। इन सारी घटनाओं की वजह से शनिवार को गौतम गंभीर ट्विटर पर ट्रेंड भी हुए। सोशल मीडिया पर फैंस ने गंभीर को चर्चा का विषय बनाया। फैंस कोहली बनाम गंभीर मामले को आसानी से नहीं जाने देना चाहते हैं।
First RCB fans
— Priyanshu (@PriyanshuVK18K) May 13, 2023
- Then CSK fans
- Now SRH fans chanting Kohli Kohli infront of gambhir 😂🔥#SRHvLSG pic.twitter.com/gCjKPGQbHp
Kohli Kohli chants in front of Gambhir and Naveen 😭
— SUPRVIRAT (@ishantraj51) May 13, 2023
Hyderabad crowd ❤️😂pic.twitter.com/q3wjv5BNCt
दरअसल, मैच के 19वें ओवर की तीसरी गेंद के बाद सारा विवाद शुरू हुआ। आवेश की फुलटॉस गेंद पर अब्दुल समद ने एक रन लिया। यह बल्लेबाज के लिए एक खतरनाक गेंद थी। अंपायर ने नो-बॉल करार दिया। लखनऊ के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने इस नो-बॉल के खिलाफ रिव्यू लिया। फिर थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को बदल लिया। उन्होंने नो-बॉल नहीं दिया। अब्दुल समद इससे खुश नहीं थे। उन्होंने लेग अंपायर से इसकी शिकायत की।
लखनऊ ने ट्वीट कर हैदराबाद को किया ट्रोल
नो-बॉल को लेकर लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सोशल मीडिया पर सनराइजर्स हैदराबाद के मजे ले लिए। उसने लिखा, ''हर बार नो-बॉल नहीं मिलता।'' दरअसल, राजस्थान के खिलाफ मैच में हैदराबाद को संदीप शर्मा की अंतिम गेंद पर नो-बॉल मिल गया था। तब अब्दुल समद ने मौके का फायदा उठाकर छक्का लगा दिया और टीम को जीत दिला दी।
अंपायर ने मामला किया शांत
आवेश खान ने चौथी गेंद पर हेनरिच क्लासेन को एक भी रन नहीं बनाने दिया। इसी बीच, यह देखा गया कि मैदानी अंपायर लखनऊ के डगआउट के करीब पहुंच गए हैं और वह सपोर्ट स्टाफ से बात कर रहे थे। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिन कोच मुथैया मुरलीधरन से बात की। इसके बाद सोशल मीडिया कई वीडियो और फोटो वायरल हुए। एक फोटो में अंपायर मुरलीधरन को नट बोल्ट दिखा रहे हैं।
आईपीएल 2023 के 58वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 182 रन बनाए थे। हेनरिच क्लासेन ने 29 गेंदों में 47 रन और अब्दुल समद ने 25 गेंदों में 37* रन की पारी खेली। जवाब में लखनऊ ने 19.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। युवा प्रेरक मांकड़ ने 45 गेंदों में 64 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, निकोलस पूरन ने 13 गेंदों में ताबड़तोड़ 44 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने 25 गेंदों में 40 रन की पारी खेली।