फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Gautam Gambhir silenced RCB fans after winning match Lucknow Super Giants mentor style video viral

IPL 2023: आखिरी गेंद पर जीत के बाद गौतम गंभीर ने RCB के फैंस को किया 'खामोश', वायरल हुआ लखनऊ के मेंटर का अंदाज

Tue, 11 Apr 2023 09:58 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 11 Apr 2023 09:58 AM IST
सार

मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 212 रन बनाए थे। लखनऊ को आखिरी ओवर में जीत के लिए पांच रन बनाने थे।

विज्ञापन
IPL 2023 Gautam Gambhir silenced RCB fans after winning match Lucknow Super Giants mentor style video viral
लखनऊ की जीत के बाद गौतम गंभीर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल के 15वें मैच में सोमवार (10 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल की। उसने आरसीबी को उसके होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आखिरी गेंद पर एक विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद टीम के मेंटर गौतम गंभीर का चिर-परिचित अंदाज सामने आया। गंभीर ने इशारों-इशारों में आरसीबी के फैंस को खामोश रहने के लिए कहा।
विज्ञापन

मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 212 रन बनाए थे। लखनऊ को आखिरी ओवर में जीत के लिए पांच रन बनाने थे। टीम के सात विकेट गिर चुके थे। गेंदबाजी के लिए आरसीबी के हर्षल पटेल आए तो सामने जयदेव उनादकट और मार्क वुड थे। ऐसा लग रहा था कि तीन विकेट हाथ में रहने के कारण लखनऊ की टीम आसानी से मैच जीत जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी ओवर का रोमांच
हर्षल की पहली गेंद पर उनादकट ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर मार्क वुड क्लीन बोल्ड हो गए। तीसरी गेंद पर रवि बिश्नोई ने दो रन ले लिए। चौथी गेंद पर उन्होंने एक रन लेकर मैच को टाई कर दिया। लखनऊ को दो गेंद पर एक रन चाहिए थे और उसके पास दो विकेट थे। हर्षल ने पांचवीं गेंद पर जयदेव उनादकट को कप्तान फाफ डुप्लेसिस के हाथों कैच करा दिया। अब एक गेंद पर एक रन की आवश्यकता थी। अगर रन नहीं बनते या विकेट गिर जाते तो मुकाबला टाई हो जाता है। ऐसे में सुपर ओवर से मैच का फैसला होता। हर्षल की गेंद को आवेश खान नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने किसी तरह एक रन पूरा कर कर लिया। लखनऊ को बाई के रूप में एक रन मिला और उसने मैच को एक विकेट से अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

कोहली से मिलने के बाद गौतम गंभीर ने किया इशारा
लखनऊ की टीम के जीतने पर उसके सभी खिलाड़ी डगआउट से मैदान की ओर दौड़ पड़े। आवेश खान और रवि बिश्नोई ने जमकर जश्न मनाया। इसके बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी और स्टाफ एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे तो गंभीर के सामने कोहली पड़े। उन्होंने विराट को कुछ कहा और फिर आरसीबी के फैंस की ओर देखने लगे। उन्होंने अपने मुंह पर एक अंगुली रखकर आरसीबी के फैंस को खामोश रहने का इशारा किया। गंभीर का यह अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।



शीर्ष पर पहुंची लखनऊ की टीम
इस जीत के साथ ही लखनऊ के पास चार मुकाबलों में छह अंक हो गए हैं और यह टीम अंक तालिका में शीर्ष पर आ गई। मैच में आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 44 गेंद में 61, ग्लेन मैक्सवेल ने 29 गेंद में 59 और कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 46 गेंद में नाबाद 79 रन बनाए। वहीं, लखनऊ के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 30 गेंद में 65 और निकोलस पूरन ने 19 गेंद में 62 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed