फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Delhi Capitals on the verge of being out of the playoff race, Marsh said – players have to be truste

IPL 2023: प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर दिल्ली कैपिटल्स, मार्श बोले- खिलाड़ियों पर भरोसा रखना होगा

Mon, 01 May 2023 08:54 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 01 May 2023 08:54 AM IST
सार

मार्श ने मैच में चार विकेट लेने के बाद 39 गेंद में 63 रन की पारी शानदार पारी खेलने के साथ सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 66 गेंद में 112 रन की साझेदारी कर टीम को मैच में बनाए रखा था।

विज्ञापन
IPL 2023: Delhi Capitals on the verge of being out of the playoff race, Marsh said – players have to be truste
विकेट लेने के बाद मिचेल मार्श - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने में विफल रहने के बाद टीम की हार का दोष अनुभवहीन भारतीय बल्लेबाजों को देना ठीक नहीं है। मार्श ने मैच में चार विकेट लेने के बाद 39 गेंद में 63 रन की पारी शानदार पारी खेलने के साथ सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 66 गेंद में 112 रन की साझेदारी कर टीम को मैच में बनाए रखा था। 
विज्ञापन


इस साझेदारी के टूटने के बाद दिल्ली के बल्लेबाज लय बनाने में नाकाम रहे और मैच नौ रन से गंवा दिया। उन्होंने मैच के बाद कहा, हमें अपने सभी खिलाड़ियों पर बहुत विश्वास है। हमारी टीम में कुछ अनुभवहीन खिलाड़ी हैं, लेकिन हमें उन पर भरोसा रखना होगा, आपको उन खिलाड़ियों को वहां परखना होगा। मुझे नहीं लगता कि हम उनके कारण हारे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमारे खेल के कुछ क्षेत्र ऐसे थे जहां हम पिछड़ गए। यह निश्चित रूप से उनके (भारतीय खिलाड़ियों) कारण नहीं था। मैन ऑफ द मैच चुने गए इस खिलाड़ी ने कहा, अगर आप हमारे पूरे सत्र को देखें तो हम किसी को दोष नहीं दे सकते हैं, लेकिन हमने वास्तव में कुछ करीबी मैच गंवाए हैं। आईपीएल में मैच जीतना बेहद कठिन है। दुर्भाग्य से ऐसे करीबी मैचों के परिणाम हमारे पक्ष में नहीं रहे। मार्श ने सनराइजर्स हैदराबाद की जीत का श्रेय हेनरिक क्लासेन (नाबाद 53) को दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लासेन और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (67) की आतिशी पारी से टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि उनकी (क्लासेन) पारी ने निश्चित रूप से मैच का रूख बदला। इस पिच पर क्रीज पर आते ही बड़ा शॉट खेलना मुश्किल था लेकिन वह ऐसा करने में सफल रहा। वह बेहतरीन लय में हैं।

बीच के ओवरों में खो दी थी लय : वॉर्नर
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नौ रन की हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा कि उनकी टीम ने बीच के ओवर में लगातार विकेट गंवाने के कारण अपनी गंवा दी। सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को यहां छह विकेट पर 197 रन बनाने के बाद दिल्ली की पारी को छह विकेट पर 188 रन पर रोक दिया। वॉर्नर ने कहा, यह अच्छी पिच है और नौ रन से हरा को पचा पाना मुश्किल है। हम लक्ष्य से थोड़ा दूर रह गए। हमने गेंद से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया लेकिन मार्श ने कमाल की गेंदबाजी की।


वॉर्नर ने कहा, जब आपके दो बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी करते हैं तो उस लय को बनाए रखना जरूरी होता है। यह भी जरूरी होता है कि उसमें से कोई एक आखिर तक पारी को ले जाए। जब आप बीच के ओवरों में लगातार विकेट गंवाते है और साझेदारी नहीं कर पाते है तो चीजें मुश्किल हो जाती है। उन्होंने शानदार लय में चल रहे अक्षर पटेल को सातवें क्रम पर भेजने के फैसले का बचाव करते हुए कहा, वह अच्छे लय में है। लेकिन हमारे लिए यह एक अच्छी शुरुआत के बारे में है और वह आखिरी ओवरों में अच्छा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed