फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 CSK Tushar Deshpande became first Impact Player of IPL Gujarat Titans replaces Kane Williamson

IPL 2023: आईपीएल के पहले 'इम्पैक्ट प्लेयर' बने तुषार देशपांडे, गुजरात ने विलियम्सन की जगह इस खिलाड़ी को उतारा

Fri, 31 Mar 2023 11:09 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Fri, 31 Mar 2023 11:09 PM IST
सार

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के नए नियम 'इम्पैक्ट प्लेयर' का इस्तेमाल किया। तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे टूर्नामेंट के इतिहास के पहले 'इम्पैक्ट प्लेयर' बने।

विज्ञापन
IPL 2023 CSK Tushar Deshpande became first Impact Player of IPL Gujarat Titans replaces Kane Williamson
तुषार देशपांडे - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल का धमाकेदार आगाज शुक्रवार (31 मार्च) को हुआ। पहले मैच में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस का मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स से हुआ। इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के नए नियम 'इम्पैक्ट प्लेयर' का इस्तेमाल किया। तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे टूर्नामेंट के इतिहास के पहले 'इम्पैक्ट प्लेयर' बने। उन्हें अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायुडू की जगह गेंदबाजी के समय उतारा गया।
विज्ञापन

अंबाती रायुडू ने बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंद पर 12 रन बनाए। चेन्नई की टीम ने गेंदबाजी से पहले 'इम्पैक्ट प्लेयर' को उतारने का फैसला किया। उसने सब्सीट्यूट के रूप में पांच खिलाड़ियों के नाम दिए थे। चेन्नई की लिस्ट में तुषार देशपांडे, सुभ्रांशु सेनापति, शेख रशीद और अजिंक्य रहाणे थे। वहीं, गुजरात टाइटंस के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन पहले इम्पैक्ट प्लेयर बने। उन्हें केन विलियम्सन की जगह बल्लेबाजी के समय उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2023 CSK Tushar Deshpande became first Impact Player of IPL Gujarat Titans replaces Kane Williamson
बल्लेबाजी के दौरान साई सुदर्शन - फोटो : IPL/BCCI
फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए थे विलियम्सन
दरअसल, न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी विलियम्सन फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके घुटने में चोट लगी थी। वह मैच से ही बाहर हो गए। गुजरात ने सब्सीट्यूट के रूप में साई सुदर्शन, जयंत यादव, मोहित शर्मा, अभिनव मनोहर और केएस भरत का नाम तय किया था। सुदर्शन ने 17 गेंद पर 22 रन बनाए।
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली में इस नियम का किया था प्रयोग
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट के दौरान 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम लागू किया गया था। उसके बाद इसे आईपीएल में भी शामिल करने का फैसला किया गया। इस नियम के तहत दोनों टीमें मैच के किसी भी समय में एक खिलाड़ी को रिप्लेस कर सकती है। उसके स्थान पर कोई दूसरा खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में शामिल हो जाएगा। बाहर जाने वाला खिलाड़ी फिर मैच में भाग नहीं ले सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed