फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Captain Faf Du Plessis angry after RCB out of the tournament, blames Dinesh Karthik and Middle order

IPL 2023: प्लेऑफ में नहीं पहुंची RCB टीम तो गुस्सा हुए कप्तान फाफ डुप्लेसिस, इस दिग्गज पर फोड़ा हार का ठीकरा

Mon, 22 May 2023 02:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 22 May 2023 02:37 PM IST
सार

कार्तिक इस सीजन बहुत ही खराब फॉर्म में रहे। उन्होंने आईपीएल 2023 के 13 मैचों में 11.67 की औसत और 134.61 के स्ट्राइक रेट से 140 रन बनाए। इनमें एक भी अर्धशतक नहीं है। कार्तिक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 30 रन का रहा।

विज्ञापन
IPL 2023: Captain Faf Du Plessis angry after RCB out of the tournament, blames Dinesh Karthik and Middle order
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम को आखिरी लीग राउंड मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ आरसीबी की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। गुजरात के खिलाफ मैच के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने अपने लोअर मिडिल ऑर्डर पर टूर्नामेंट से बाहर होने का ठीकरा फोड़ा। उन्होंने अपने बयान में दिनेश कार्तिक का भी नाम लिया।
विज्ञापन

डुप्लेसिस ने शुभमन-कोहली की तारीफ की

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन शो में डुप्लेसिस ने कहा- टूर्नामेंट से बाहर होना बेहद निराशजनक है। हमने गुजरात के खिलाफ वाकई एक मजबूत टीम को मौका दिया था। शुभमन के शतक ने हमसे मैच छीन लिया। दूसरी पारी में गेंद काफी गीली हो रही थी। पहली पारी में भी गेंद गीली थी, लेकिन दूसरी पारी में ज्यादा ग्रिप नहीं थी और हमें दूसरी पारी में कई बार गेंद बदलनी पड़ी। विराट ने हमें मौका दिया और एक अविश्वसनीय पारी खेली। हमें लगा था कि यह एक अच्छा स्कोर है, लेकिन शुभमन ने खेल को हमसे दूर ले जाने के लिए अविश्वसनीय रूप से अच्छा खेला। बल्लेबाजी के नजरिए से हमारे टॉप-4 ने वास्तव में अच्छा योगदान दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डुप्लेसिस ने कहा- हम पूरे सीजन मिडिल ऑर्डर में कुछ खास रन नहीं बना सके, खासकर पारी के अंत में और बीच के ओवरों में हम रन बनाने से चूके। इसके अलावा बीच के ओवरों में भी हमें शायद उतने विकेट नहीं मिले जितने हम चाहते थे। कोहली ने पूरे सीजन में अच्छी क्रिकेट खेली। ओपनिंग पार्टनर के रूप में शायद ही कोई ऐसा मैच हो जिसमें हमने 40 रन से कम की साझेदारी की हो। हमें मैच के अंत में यानी फिनिशिंग टच को और बेहतर करने की जरूरत है।

विज्ञापन

डुप्लेसिस ने कार्तिक की आलोचना की

डुप्लेसिस ने कहा, 'पिछले साल दिनेश कार्तिक शानदार फॉर्म में रहे थे और मैचों को फिनिश कर रहे थे, चाहे उन्हें जब भी मौका दिया जाए। लेकिन इस सीजन ऐसा नहीं हो सका। यदि आप सफलतम टीमों को देखते हैं तो उनके पास पांचवें, छठे और सातवें नंबर पर कुछ अच्छे हिटर्स मौजूद हैं। हमारे साथ ऐसा नहीं हो सका।' कार्तिक इस सीजन बहुत ही खराब फॉर्म में रहे। उन्होंने आईपीएल 2023 के 13 मैचों में 11.67 की औसत और 134.61 के स्ट्राइक रेट से 140 रन बनाए। इनमें एक भी अर्धशतक नहीं है। कार्तिक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 30 रन का रहा।

इसके अलावा महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, माइकल ब्रेसवेल, हर्षल पटेल और वानिंदु हसरंगा समेत पूरा लोअर मिडिल ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप रहा। कई क्लोज मैचों में टीम कुछ रन से जीत से चूक गई। अगले सीजन टीम कुछ पावर-हीटर्स को खरीदने पर ध्यान दे सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed