फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Suresh Raina has scored most runs in IPL playoff MS Dhoni Faf du Plessis and Kieron Pollard are the closest

IPL 2022: सुरेश रैना का वह रिकॉर्ड जिसे तोड़ना मुश्किल, महेंद्र सिंह धोनी, डुप्लेसिस और पोलार्ड ही सबसे करीब

Mon, 21 Mar 2022 06:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 21 Mar 2022 06:15 PM IST
सार

 रैना के ओवरऑल रिकॉर्ड को देखें तो उन्होंने 205 मैचों में 32.51 की औसत से 5528 रन बनाए हैं। इस दौरान एक शतक और 39 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं। रैना ने 506 चौके और 203 छक्के आईपीएल में लगाए हैं। 

विज्ञापन
IPL 2022 Suresh Raina has scored most runs in IPL playoff MS Dhoni Faf du Plessis and Kieron Pollard are the closest
सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 15वां सीजन 26 मार्च से शुरू होने वाला है। हर साल टूर्नामेंट में कई रिकॉर्ड बनते हैं तो कई टूटते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी रिकॉर्ड हैं जिसे तोड़ना काफी मुश्किल है। ऐसा ही एक रिकॉर्ड सुरेश रैना का है। रैना को भले ही इस बार किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा है, लेकिन उनकी चर्चा बार-बार होती है। उनके नाम आईपीएल का एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज है।
विज्ञापन


रैना ने आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने प्लेऑफ मुकाबलों में 714 रन बनाए हैं। रैना के ओवरऑल रिकॉर्ड को देखें तो उन्होंने 205 मैचों में 32.51 की औसत से 5528 रन बनाए हैं। इस दौरान एक शतक और 39 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं। रैना ने 506 चौके और 203 छक्के आईपीएल में लगाए हैं। वे चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात लायंस की ओर से खेल चुके हैं। इस बार चेन्नई ने उनकी लिए बोली नहीं लगाई।
विज्ञापन


प्लेऑफ में रैना के बाद सबसे ज्यादा रन उनके पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बनाए हैं। चेन्नई के मौजूदा कप्तान धोनी के बल्ले से 522 रन निकले हैं। वे रैना से 192 रन पीछे हैं। धोनी को प्लेऑफ में ज्यादा से ज्यादा तीन मैच मिलेंगे। पिछले साल वे खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। इस बाद देखना है कि वे किस तरह की बल्लेबाजी करते हैं। अगर धोनी बेहतरीन फॉर्म में भी रहेंगे तो भी रैना का यह रिकॉर्ड शायद ही तोड़ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेन वॉटसन इस मामले में तीसरे पायदान पर हैं। पेशेवर क्रिकेट से संन्यास ले चुके वॉटसन ने 389 रन बनाए हैं। वॉटसन राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ-साथ चेन्नई के लिए आईपीएल में खेल चुके हैं। उनके बाद लिस्ट में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल चुके चार बल्लेबाज हैं। माइकल हसी ने 388, मुरली विजय ने 364, ड्वेन स्मिथ ने 351, फाफ डुप्लेसिस ने 348 और कीरोन पोलार्ड ने 341 रन बनाए हैं।


आईपीएल का 15वां सीजन मुंबई और पुणे के चार मैदानों पर खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल के अलावा पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मैच होंगे। लीग राउंड में कुल 70 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद चार प्लेऑफ के मैच होंगे। प्लेऑफ मुकाबलों के लिए जगह का एलान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed