फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: SRH vs GT Rahul Tripathi takes stunning catch of Shubman Gill, Video goes viral

VIDEO: राहुल त्रिपाठी ने हवा में छलांग लगाकर पकड़ा अद्भुत कैच, देखते रह गए शुभमन गिल, भुवनेश्वर कुमार भी रह गए हैरान

Mon, 11 Apr 2022 09:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 11 Apr 2022 09:43 PM IST
सार

आईपीएल 2022 के 21वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल फेल रहे। लगातार दो अर्धशतक लगा चुके गिल नौ गेंदों में महज सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें तीसरे ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने अपना शिकार बनाया और पवेलियन भेजा। हालांकि, गिल को आउट करने में राहुल त्रिपाठी का अहम योगदान रहा।

विज्ञापन
IPL 2022: SRH vs GT Rahul Tripathi takes stunning catch of Shubman Gill, Video goes viral
राहुल त्रिपाठी का कैच - फोटो : social media

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के 21वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल फेल रहे। लगातार दो अर्धशतक लगा चुके गिल नौ गेंदों में महज सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें तीसरे ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने अपना शिकार बनाया और पवेलियन भेजा। हालांकि, गिल को आउट करने में राहुल त्रिपाठी का अहम योगदान रहा। सनराइजर्स के स्टार बल्लेबाज ने हवा में डाइव लगाकर हैरान करने वाला मुश्किल कैच पकड़ा। 

विज्ञापन


गुजरात टाइटंस की पारी के तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने दूसरी गेंद डाली तो गिल ने कवर की दिशा में हवा में तेज तर्रार शॉट लगाया। लेकिन वहां खड़े त्रिपाठी ने अपनी बाईं तरफ छलांग लगा दी और एक हाथ से अद्भुत कैच पकड़ा। राहुल का कैच देखकर खुद भुवनेश्वर भी हैरान रह गए। सनराइजर्स को इस कैच की वजह से पहली बड़ी सफलता मिली थी। इसके बाद गुजरात की शुरूआत भी कमजोर हो गई थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शुभमन इस वक्त लय में हैं और शुरुआत में ही उनका विकेट मिला जो सनराइजर्स के लिए अहम साबित हुआ। गिल ने इससे पहले पिछले मैच में 96 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। वह अभी तक 187 रन बना चुके हैं। 

गुजरात ने मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 162 रन बनाए। उसकी तरफ से कप्तान हार्दिक पांड्या ने 50 रन की नाबाज पारी खेली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed