फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Shikhar Dhawan eight fours away from becoming first Indian to complete 1000 fours in T20; could join Gayle, Warner

IPL 2022: धवन के पास इतिहास रचने का मौका, आठ चौके लगाते ही हासिल कर लेंगे यह बड़ा रिकॉर्ड, बनेंगे पहले भारतीय क्रिकेटर

Fri, 01 Apr 2022 04:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 01 Apr 2022 04:58 PM IST
सार

आईपीएल 2022 के आठवें मैच में आज पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आमने-सामने होगी। केकेआर के लिए यब इस सीजन का तीसरा मैच होगा तो वहीं पंजाब दूसरा मुकाबला खेलेगी। दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर अपना खाता खोल चुकी हैं।

विज्ञापन
IPL 2022: Shikhar Dhawan eight fours away from becoming first Indian to complete 1000 fours in T20; could join Gayle, Warner
शिखर धवन - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 के आठवें मैच में आज पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आमने-सामने होगी। केकेआर के लिए यब इस सीजन का तीसरा मैच होगा तो वहीं पंजाब दूसरा मुकाबला खेलेगी। दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर अपना खाता खोल चुकी हैं। पंजाब ने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 200 से अधिक रन का सफलतापूर्वक पीछा किया था जबकि केकेआर को आरसीबी के हाथों करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन


बैंगलोर के खिलाफ पहले मैच में पंजाब के नए सलामी बल्लबाज शिखर धवन अच्छी लय में नजर आए थे। उन्होंने पांच चौके की मदद से 29 गेंदों में 43 रन की पारी खेली थी। धवन केकेआर के खिलाफ भी अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हुए एक बड़ा स्कोर करना चाहेंगे। मैच के दौरान बाएं हाथ के 36 वर्षीय बल्लेबाज के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा।
विज्ञापन


धवन टी-20 क्रिकेट में अभी तक 992 चौके लगा चुके हैं। वह आठ चौके लगाते ही क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 1000 चौके लगाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे। उनसे पहले क्रिस गेल, एलेक्स हेल्स और डेविड वॉर्नर ने ही यह कमाल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वाधिक चौके लगाने वाले क्रिकेटर 

  • क्रिस गेल: 1132
  • एलेक्स हेल्स: 1054
  • डेविड वॉर्नर: 1005

टी-20 में सर्वाधिक चौके लगाने वाले भारतीय

  • शिखर धवन: 992
  • विराट कोहली: 917
  • रोहित शर्मा: 875
  • सुरेश रैना: 779
  • गौतम गंभीर: 747

धवन आईपीएल करियर में अभी तक 5827 रन बना चुके हैं। वह लीग में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। वह 173 रन बनाते ही 6000 रनों के आंकड़े को छूने वाले सिर्फ दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। विराट कोहली फिलहाल इकलौते क्रिकेटर हैं, जो आईपीएल में छह हजार रन तक पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed