फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 RR vs CSK Match 68 Preview and Prediction

RR vs CSK: चेन्नई के खिलाफ जीत के साथ राजस्थान की नजरें अंक तालिका में दूसरे नंबर पर, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

Fri, 20 May 2022 10:25 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 20 May 2022 10:25 AM IST
सार

राजस्थान रॉयल्स की टूर्नामेंट में सफलता का ज्यादातर श्रेय बटलर द्वारा दिलाई गई शानदार शुरुआत और युजवेंद्र चहल के 24 विकेट को ही दिया जाएगा। बटलर तीन शतक और इतने ही अर्धशतक जड़ चुके हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 RR vs CSK Match 68 Preview and Prediction
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

पिछले कुछ मैचों में कोई धमाल नहीं कर पाने वाले जोस बटलर शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कम अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। राजस्थान रॉयल्स की टीम यह मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचना चाहेगी। ऐसा होने पर रॉयल्स को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे। जीत राजस्थान रॉयल्स के लिए शीर्ष दो में स्थान भी सुनिश्चित करगी, क्योंकि लखनऊ सुपर जायंट्स (+0.251) की तुलना में उनका +0.304 का नेट रन रेट काफी बेहतर है। 
विज्ञापन


राजस्थान रॉयल्स की टीम सीएसके के लचर प्रदर्शन का फायदा भी उठाना चाहेगी क्योंकि अंतिम मैच में वह उनका खेल बिगाड़ भी सकती है। इससे बचने के लिए बटलर को बल्ले से दमदार प्रदर्शन दोहराते हुए योगदान करना होगा क्योंकि वह पिछले चार मैचों में 22, 30, 07 और 02 रन की पारी ही खेल पाए हैं जबकि वह बल्लेबाजों की तालिका में 627 रन बनाकर इस समय शीर्ष पर चल रहे हैं।
विज्ञापन

रॉयल्स की गेंदबाजी मजबूत
राजस्थान रॉयल्स की टूर्नामेंट में सफलता का ज्यादातर श्रेय बटलर द्वारा दिलाई गई शानदार शुरुआत और युजवेंद्र चहल के 24 विकेट को ही दिया जाएगा। बटलर तीन शतक और इतने ही अर्धशतक जड़ चुके हैं। उन्होंने अपने ज्यादातर रन टूर्नामेंट के शुरुआती ‘हाफ’ में बनाए। चहल ने गेंदबाजी में अपनी लय बरकरार रखी है लेकिन बटलर की बात करें, तो उनकी फॉर्म में थोड़ी गिरावट आई है लेकिन प्लेऑफ से पहले अंतिम लीग मैच उनके लिए वापसी करने का आदर्श समय होगा। 

राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजी आक्रमण को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ में से एक कहा जा सकता है जिसमें चहल (24 विकेट, इकोनोमी रेट 7.76) और रविचंद्रन अश्विन (10 विकेट, इकोनोमी रेट 7.15) की स्पिन जोड़ी ने बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। प्रसिद्ध कृष्णा (15 विकेट) ने भी ज्यादातर दिन धारधार गेंदबाजी की है और ट्रेंट बोल्ट (12 विकेट) की गेंदों को खेलना भी किसी भी शीर्ष क्रम के लिए मुश्किल हो जाता है। 

चेन्नई को बल्लेबाजों ने किया निराश
सीएसके की गेंदबाजी में मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह और ‘बेबी मलिंगा’ के नाम से मशहूर माथिशा पाथिराना अंतिम मुकाबले में अपनी धार दिखाना चाहेंगे लेकिन टूर्नामेंट के ज्यादातर मैचों में खराब बल्लेबाजी के कारण टीम का मनोबल गिरा हुआ है। बटलर जहां राजस्थान रॉयल्स के लिए बल्लेबाजी सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं तो सीएसके के ऋतुराज गायकवाड़ ने बाद में लय हासिल की जिससे वह 366 रन बना चुके हैं लेकिन अन्य कोई भी बल्लेबाज 300 रन के करीब तक नहीं पहुंचा है। 

डेवोन कोनवे ने दूसरे ‘हाफ’ में अधिक मैच खेले, उनके 236 रन हैं। सीएसके के ज्यादातर सीनियर खिलाड़ी जैसे एमएस धोनी (206), अंबाती रायडू (271) और रॉबिन उथप्पा (230) इस आईपीएल सत्र में अच्छा नहीं कर सके जो टीम की सबसे बड़ी विफलता रही है। 

चाहर की खल रही कमी
चोटिल दीपक चाहर की अनुपस्थिति और जोश हेजलवुड को रिटेन नहीं कर पाने से उनकी गेंदबाजी काफी प्रभावित हुई। उनके पास गेंदबाजी अनुभव नहीं था जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा। पाथिराना का गेंदबाजी एक्शन लसिथ मलिंगा के एक्शन की तरह ही दिखता है। उन्होंने धोनी को प्रभावित किया लेकिन अभी काम किया जाना बाकी है। साथ ही मुकेश (16 विकेट), सिमर (तीन विकेट) और स्पिनर महेश तीक्ष्णा (12) अच्छे गेंदबाज हैं लेकिन वे अभी तक खुद को ‘मैच विजेता’ साबित नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स की संभावित टीम
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, ओबी मैकॉय।

चेन्नई सुपरकिंग्स की संभावित टीम
ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, प्रशांत सोलंकी, मथीशा पथिराना, मुकेश चौधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed