फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Purple Cap table: Wanindu Hasaranga and Yuzvendra chahal in contention for becoming highest wicket takers

IPL 2022 Purple Cap: सर्वाधिक विकेट के मामले में हसरंगा ने की चहल की बराबरी, जानें किस वजह से श्रीलंकाई स्पिनर के पास है पर्पल कैप

Sat, 28 May 2022 06:10 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 28 May 2022 06:10 PM IST
सार

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2022 फाइनल के बाद यह पता चल जाएगा कि किसने पर्पल कैप जीता और किसे ऑरेंज कैप पहनाई गई। ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन) के लिए राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाजी जोस बटलर 800 से अधिक रन के साथ सबसे आगे हैं और उनकी जीत तय है। जबकि पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट) के मामले में अभी भी युजवेंद्र चहल और वानिंदु हसरंगा के बीच टक्कर है।

विज्ञापन
IPL 2022 Purple Cap table: Wanindu Hasaranga and Yuzvendra chahal in contention for becoming highest wicket takers
युजवेंद्र चहल और वनिंदु हसरंगा के बीच पर्पल कैप की जंग - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 अपने अंतिम पड़ाव पर आ पहुंचा है। शुक्रवार को खेले गए दूसरे क्वॉलिफायर मैच के बाद 15वें सीजन के दूसरे फाइनलिस्ट का नाम भी सामने आ गया। राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की और 14 साल बाद दोबारा फाइनल में पहुंचने में सफल रही। अब रविवार को खिताबी मुकाबले में उसका सामना गुजरात टाइटंस से होगा, जहां विजेता का पता चलेगा। 

विज्ञापन


अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस महामुकाबले के बाद हमें यह पता चल जाएगा कि किसने पर्पल कैप जीता और किसे ऑरेंज कैप पहनाई गई। ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन) के लिए राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाजी जोस बटलर 800 से अधिक रन के साथ सबसे आगे हैं और उनकी जीत तय है। जबकि पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट) के मामले में अभी भी युजवेंद्र चहल और वानिंदु हसरंगा के बीच टक्कर है।
विज्ञापन

 
  नाम मैच पारी विकेट औसत  इकॉनमी बेस्ट प्रदर्शन
1. वानिंदु हसरंगा 16 16 26 16.53 7.54 40/5
2. युजवेंद्र चहल 16 16 26 19.50 7.92 18/5
3. कगिसो रबाडा 13 13 23 17.65 8.45 33/4
4. उमरान मलिक 14 14 22 20.18 9.03 25/5
5. कुलदीप यादव 14 14 21 19.95 8.43 14/4









चहल और हसरंगा दोनों के 16 मैच में 26-26 विकेट हैं। हालांकि बेहतर इकॉनमी की वजह से पर्पल कैप आरसीबी के श्रीलंकाई स्पिनर हसरंगा के पास चली गई है। लेकिन, चहल के पास उसे वापस लेने का एक और मौका होगा, जब उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स फाइनल में गुजरात टाइटंस से खेलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चहल अगर इस मैच में कम से कम एक विकेट ले लेते हैं तो वह सर्वाधिक विकेट के साथ पर्पल कैप पर कब्जा कर लेंगे और विजेता बन जाएंगे। लेकिन, दूसरे क्वॉलिफायर की तरह ही वह यहां भी विकेट नहीं ले पाते हैं तो फिर उनके और हसरंगा के बीच विजेता का फैसला बेहतर इकॉनमी रेट के आधार पर तय होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed