{"_id":"6287287ba7181623887b2fb6","slug":"ipl-2022-points-table-update-after-rcb-vs-gt-match-67-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद कायम, हसरंगा ने की चहल की बराबरी, जानें अंक तालिका का हाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद कायम, हसरंगा ने की चहल की बराबरी, जानें अंक तालिका का हाल
Fri, 20 May 2022 11:04 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 20 May 2022 11:04 AM IST
सार
पर्पल कैप की रेस में वनिंदु हसरंगा ने युजवेन्द्र चहल की बराबरी कर ली है। दोनों गेंदबाजों के पास 24 विकेट हैं। वहीं, ऑरेंज कैप की रेस में अभी भी जोस बटलर सबसे आगे हैं।
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2022 के अपने आखिरी लीग मैच में गुजराज को हराकर आरसीबी ने अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रखी है। अब बैंगलोर की किस्मत मुंबई के हाथों में है, अगर मुंबई इंडियंस दिल्ली को हरा देती है तो आरसीबी प्लेऑफ में जगह बना लेगी। वहीं, दिल्ली के जीतने पर आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी। गुजरात, लखनऊ और राजस्थान की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। वहीं, पर्पल कैप की रेस में आरसीबी के वनिंदु हसरंगा ने युजवेन्द्र चहल की बराबरी कर ली है, लेकिन चहल ने उनसे एक मैच कम खेला है। ऑरेंज कैप की रेस में जोस बटलर सबसे आगे बने हुए हैं। आइए जानते हैं कि अंक तालिका की क्या स्थिति है और कौन सी टीम किस स्थान पर है।
विज्ञापन
अंक तालिका की स्थिति
14 मैचों में 10 जीत हासिल करने वाली गुजरात की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। गुजरात के पास 20 अंक हैं और इस टीम का पहला क्वालीफायर खेलना तय है। 18 अंकों के साथ लखनऊ की टीम भी प्लेऑफ में पहुंच गई है, लेकिन इसका स्थान अभी पक्का नहीं है। लखनऊ का क्वालीफायर या एलिमिनेटर खेलना राजस्थान के मैच के नजीते पर निर्भर करता है। राजस्थान की टीम 13 में से आठ जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर हैं। राजस्थान के पास 16 अंक हैं। पहला क्वालीफायर मैच खेलने के लिए राजस्थान को आखिरी मैच में जीत हासिल करनी होगी।
आरसीबी की टीम 16 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। आरसीबी का प्लेऑफ में पहुंचना दिल्ली और मुंबई के मैच के नतीजे पर निर्भर करता है। दिल्ली के जीतने पर आरसीबी प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। वहीं, दिल्ली के हारने पर यह टीम चौथे नंबर पर रहकर एलिमिनेटर खेलेगी। दिल्ली की टीम 13 मैच में सात जीत के साथ चौथे स्थान पर है। दिल्ली के पास 14 अंक हैं। आखिरी मैच जीतकर दिल्ली प्लेऑफ में पहुंच सकती है। 14 मैच में 12 अंक के साथ कोलकाता छठे स्थान पर है, लेकिन यह टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर रहो चुकी है। सातवें स्थान पर काबिज पंजाब और आठवें स्थान पर मौजूद हैदराबाद के पास 13 मैच में 12 अंक हैं। ये दोनों टीमें भी प्लेऑफ की रेस में नहीं हैं। चेन्नई और मुंबई पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं। चेन्नई के पास 13 मैच में आठ अंक और मुंबई के पास 13 मैच में छह अंक हैं।
आरसीबी की टीम 16 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। आरसीबी का प्लेऑफ में पहुंचना दिल्ली और मुंबई के मैच के नतीजे पर निर्भर करता है। दिल्ली के जीतने पर आरसीबी प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। वहीं, दिल्ली के हारने पर यह टीम चौथे नंबर पर रहकर एलिमिनेटर खेलेगी। दिल्ली की टीम 13 मैच में सात जीत के साथ चौथे स्थान पर है। दिल्ली के पास 14 अंक हैं। आखिरी मैच जीतकर दिल्ली प्लेऑफ में पहुंच सकती है। 14 मैच में 12 अंक के साथ कोलकाता छठे स्थान पर है, लेकिन यह टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर रहो चुकी है। सातवें स्थान पर काबिज पंजाब और आठवें स्थान पर मौजूद हैदराबाद के पास 13 मैच में 12 अंक हैं। ये दोनों टीमें भी प्लेऑफ की रेस में नहीं हैं। चेन्नई और मुंबई पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं। चेन्नई के पास 13 मैच में आठ अंक और मुंबई के पास 13 मैच में छह अंक हैं।
| टीम | मैच खेले | जीत | हार | अंक | रन रेट |
| गुजरात टाइटंस | 14 | 10 | 4 | 20 | +0.316 |
| लखनऊ सुपर जाएंट्स | 14 | 9 | 5 | 18 | +0.251 |
| राजस्थान रॉयल्स | 13 | 8 | 5 | 16 | +0.304 |
| रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 14 | 8 | 6 | 16 | -0.253 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 13 | 7 | 6 | 14 | +0.255 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 14 | 6 | 8 | 12 | +0.146 |
| पंजाब किंग्स | 13 | 6 | 7 | 12 | -0.043 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 13 | 6 | 7 | 12 | -0.230 |
| चेन्नई सुपर किंग्स | 13 | 4 | 9 | 8 | -0.206 |
| मुंबई इंडियंस | 13 | 3 | 10 | 6 | -0.577 |
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)
राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने 13 मैच में 627 रन बनाए हैं। वहीं, लखनऊ के कप्तान केएल राहुल दूसरे और क्विंटन डिकॉक तीसरे नंबर पर हैं।
| खिलाड़ी | मैच | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | सर्वोच्च स्कोर |
| जोस बटलर | 13 | 627 | 52.25 | 148.22 | 116 |
| लोकेश राहुल | 14 | 537 | 48.82. | 135.26 | 103* |
| क्विंटन डिकॉक | 14 | 502 | 38.62 | 149.40 | 140* |
| फाफ डुप्लेसिस | 14 | 446 | 34.08 | 130.67 | 96 |
| डेविड वॉर्नर | 11 | 427 | 53.38 | 151.95 | 92* |
सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)
सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वनिंदु हसरंगा ने युजवेन्द्र चहल की बराबरी कर ली है। चहल ने 13 मैचों में 24 विकेट निकाले हैं। वहीं, हसरंगा के पास 14 मैचों में 24 विकेट हैं।
| खिलाड़ी | मैच | विकेट | औसत | इकोनॉमी |
| वनिंदु हसरंगा | 14 | 24 | 15.08 | 7.38 |
| युजवेंद्र चहल | 13 | 24 | 16.83 | 7.76 |
| कगिसो रबाडा | 12 | 22 | 16.72 | 8.36 |
| उमरान मलिक | 13 | 21 | 20.00 | 8.93 |
| कुलदीप यादव | 13 | 20 | 19.30 | 8.45 |