फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Points Table Update After KKR vs LSG Match 53 News in Hindi

IPL 2022: कोलकाता पर जीत के साथ लखनऊ टॉप पर, चहल पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे, जानें अंक तालिका का हाल

Sun, 08 May 2022 12:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 08 May 2022 12:16 PM IST
सार

कोलकाता को हराने के साथ ही लखनऊ की टीम के पास 16 अंक हो गए हैं और बेहतर रन रेट के आधार पर यह टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर आ गई है। 

विज्ञापन
IPL 2022 Points Table Update After KKR vs LSG Match 53 News in Hindi
लखनऊ की टीम - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में शनिवार को दो मैच खेले गए और इन मैचों के नतीजे के बाद अंक तालिका में काफी बदलाव हुए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स पर जीत के साथ ही लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर आ गई है। वहीं, राजस्थान ने भी पंजाब को हराया है और यह टीम 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर बनी हुई है। दिन के पहले मैच में चहल ने तीन विकेट चटकाए और पर्पल कैप की रेस में वो सबसे आगे हैं। उनके नाम 22 विकेट हैं। ऑरेंज कैप की रेस में राजस्थान के जोस बटलर सबसे आगे निकल गए हैं। हार के बाद कोलकाता और पंजाब के लिए प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल हो गई है। आइए जानते हैं अंक तालिका में किस टीम की क्या स्थिति है और कौन से खिलाड़ी ऑरेंज-पर्पल कैप के लिए दावा पेश कर रहे हैं...
विज्ञापन


इस साल पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनने वाली दोनों टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय हो चुका है। वहीं, इस टूर्नामेंट की दो सबसे सफल टीमें चेन्नई और मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। 
विज्ञापन

अंक तालिका की स्थिति

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बड़ी जीत के साथ ही लखनऊ सुपर जाएंट्स के 16 अंक हो गए हैं और यह टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर आ गई है। वहीं, राजस्थान ने पंजाब को हराकर तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है। राजस्थान के पास 14 अंक हैं। 16 अंकों के साथ गुजरात की टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है। बैंगलोर चौथे और दिल्ली पांचवें स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद 10 अंकों के साथ छठे और पंजाब सातवें स्थान पर है। कोलकाता के पास आठ अंक हैं और यह टीम आठवें स्थान पर बनी हुई है। अब कोलकाता का प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल है। 

चेन्नई की टीम छह अंकों के साथ नौवें और मुंबई चार अंकों के साथ दसवें स्थान पर है। मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, जबकि चेन्नई के पहुंचने की उम्मीदें भी लगभग खत्म हैं। 
 
टीम मैच खेले जीत हार अंक  रन रेट
लखनऊ सुपर जाएंट्स 11 8 3 16 0.703
गुजरात टाइटंस 11 8 3 16 0.120
राजस्थान रॉयल्स 11 7 4 14 0.326
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 11 6 5 12 -0.444
दिल्ली कैपिटल्स 10 5 5 10 0.641
सनराइजर्स हैदराबाद  10 5 5 10 0.325
पंजाब किंग्स 11 5 6 10 -0.231
कोलकाता नाइट राइडर्स 11 4 7 8 -0.304
चेन्नई सुपर किंग्स 10 3 7 6 -0.431
मुंबई इंडियंस 10 2 8 4 -0.725

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने 11 मैच में 618 रन बनाए हैं। वहीं, लखनऊ के कप्तान केएल राहुल दूसरे नंबर पर हैं। 
 
खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
जोस बटलर 11 618 61.80 152.21 116
लोकेश राहुल 11 451 50.11 145.01 103*
शिखर धवन 11 381 42.33 122.11 88*
डेविड वॉर्नर 8 356 59.33 156.82 92*
क्विंटन डिकॉक 11 344 31.27 138.70 80
विज्ञापन

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)

राजस्थान के स्पिनर युजवेंद्र चहल सर्वाधिक विकेट के मामले में शीर्ष पर हैं, जबकि दूसरे स्थान पर कुलदीप यादव हैं। चहल के नाम 22 विकेट हैं। 
 
खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकोनॉमी
युजवेंद्र चहल 11 22 14.50 7.25
कुलदीप यादव 10 18 17.16 8.42
कगिसो रबाडा 10 18 17.94 8.72
टी नटराजन 9 17 17.82 8.65
वनिंदु हसरंगा 11 16 19.00 8.21
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed