फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Players full list with Scores of 99 in IPL; Ruturaj Gaikwad fifth player to get out on 99 run, misses century by 1 run; Virat Kohli Chris Gayle in list

IPL 2022: ऋतुराज गायकवाड़ 99 पर आउट होने वाले पांचवें खिलाड़ी, देखें एक रन से शतक से चूकने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

Mon, 02 May 2022 04:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 02 May 2022 04:19 PM IST
सार

ऋतुराज ने अपनी पारी के दौरान आईपीएल में एक हजार रन भी पूरे कर लिए। आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली। तेंदुलकर ने 31 पारियों में 1000 रन बना लिए थे। 

विज्ञापन
IPL 2022: Players full list with Scores of 99 in IPL; Ruturaj Gaikwad fifth player to get out on 99 run, misses century by 1 run; Virat Kohli Chris Gayle in list
99 रन पर आउट होने के बाद निराश ऋतुराज - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में रविवार को ऋतुराज गायकवाड़ एक रन से शतक से चूक गए। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 57 गेंदों पर 99 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी में ऋतुराज ने छह चौके और छह छक्के लगाए। उन्हें टी नटराजन ने भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच कराया। 99 पर आउट होने के बाद ऋतुराज ने कई दुर्लभ रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।
विज्ञापन


आईपीएल के इतिहास में वह 99 रन पर आउट होने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में उनसे पहले विराट कोहली, पृथ्वी शॉ, ईशान किशन और क्रिस गेल का नाम आता है। वहीं, ओवरऑल सात खिलाड़ियों ने अब तक 99 का स्कोर बनाया है। इसमें से कुछ खिलाड़ी 99 पर आउट हुए, वहीं कुछ खिलाड़ी 99 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। क्रिस गेल इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जो लीग में 99 पर आउट भी हुए और 99 पर नाबाद भी रहे।
विज्ञापन

 

आईपीएल में 99 रन बनाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज टीम खिलाफ स्टेटस साल
सुरेश रैना CSK SRH नाबाद 2013
विराट कोहली RCB DC आउट 2013
पृथ्वी शॉ DC KKR आउट 2019
क्रिस गेल PBKS RCB नाबाद 2019
ईशान किशन MI RCB आउट 2020
क्रिस गेल PBKS RR आउट 2020
मयंक अग्रवाल PBKS DC नाबाद 2021
ऋतुराज गायकवाड़ CSK SRH आउट 2022
विज्ञापन

ऋतुराज ने इस सीजन अब तक नौ मैचों में 26.33 की औसत से 237 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.20 का रहा है। ऋतुराज घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए खेलते हैं और उनका होम ग्राउंड पुणे का महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम ही है। ऋतुराज ने आईपीएल में दोनों अर्धशतक पुणे के मैदान पर ही लगाए हैं।

पुणे में गुजरात के खिलाफ सीजन के 29वें मैच में ऋतुराज ने 48 गेंदों पर पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 73 रन की पारी खेली थी। ऋतुराज को होम ग्राउंड काफी रास आ रहा है। दोनों अर्धशतकीय पारी को निकाल दिया जाए तो ऋतुराज ने इस सीजन मुंबई के तीन मैदानों पर सात मैचों में 65 रन बनाए हैं। उनकी पारी कुछ इस प्रकार रही है- 0, 1, 1, 16, 17, 0, 30 रन। 
विज्ञापन

IPL 2022: Players full list with Scores of 99 in IPL; Ruturaj Gaikwad fifth player to get out on 99 run, misses century by 1 run; Virat Kohli Chris Gayle in list
निराश ऋतुराज और साथ में हैं कॉन्वे (दाएं) - फोटो : IPL/BCCI
ऋतुराज ने अपनी पारी के दौरान आईपीएल में एक हजार रन भी पूरे कर लिए। आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली। तेंदुलकर ने 31 पारियों में 1000 रन बना लिए थे। गायकवाड़ ने न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 182 रनों की साझेदारी की। यह चेन्नई के लिए आईपीएल में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

आईपीएल 2022 के 46वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 13 रन से हराकर सीजन में अपनी तीसरी जीत हासिल की। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 202 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 189 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed