फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 new captain of Punjab Kings Mayank Agarwal ready to win ipl 15th season says our team is stronger than before

IPL 2022: पंजाब किंग्स के नए कप्तान मयंक अग्रवाल ने किया आईपीएल जीतने का दावा, कहा- हमारी टीम पहले से ज्यादा मजबूत

Sat, 19 Mar 2022 08:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sat, 19 Mar 2022 08:25 PM IST
सार

मयंक अग्रवाल ने पंजाब किंग्स के लिए पिछले दो सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाए। वे पहले बतौर बल्लेबाज में शामिल थे, लेकिन अब उन्हें एक नई चुनौती मिली है। वे अब फ्रेंचाइजी की कप्तानी भी करेंगे।

विज्ञापन
IPL 2022 new captain of Punjab Kings Mayank Agarwal ready to win ipl 15th season says our team is stronger than before
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब किंग्स की टीम अब तक एक बार भी आईपीएल नहीं जीत सकी है। टीम आईपीएल के इतिहास में अब तक सिर्फ दो बार ही ग्रुप राउंड को पार कर सकी है। 2008 में उसे सेमीफाइनल में हार मिली थी। इसके बाद 2014 में फाइनल में हार मिली थी। पंजाब किंग्स आईपीएल के 15वें सीजन में नए कप्तान के साथ उतरेगी। मयंक अग्रवाल सीजन में टीम की कप्तानी करेंगे। उन्होंने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले जीत का दावा किया है।
विज्ञापन


मयंक ने कहा है कि उनकी टीम इस बार टूर्नामेंट में जीतने के लिए सक्षम है। अग्रवाल पंजाब किंग्स के लिए चार सीजन में खेल चुके हैं। उन्होंने 2018 में टीम के लिए डेब्यू किया था। पिछले सीजन तक उनके जोड़ीदार रहे केएल राहुल ने इस बार टीम का साथ छोड़ दिया है। वे नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपरजाएंट्स के साथ जुड़ गए हैं। राहुल लखनऊ की कप्तानी करेंगे।
विज्ञापन


मयंक ने टूर्नामेंट शुरू होने से एक हफ्ते पहले कहा, ‘‘हमारी टीम ट्रॉफी जीतने के लिए तैयार है। खिलाड़ियों को मुश्किल समय में अपनी प्रतिभा को दिखाना होगा। नीलामी में हमारी टीम ने बेहतर काम किया है। हमें पहले से ही पता था कि यह टूर्नामेंट मुंबई में ही खेला जाएगा। हमने उसी आधार पर खिलाड़ियों को खरीदा। हमारी टीम टूर्नामेंट के लिए संतुलित है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


मयंक ने पंजाब किंग्स के लिए पिछले दो सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाए। वे पहले बतौर बल्लेबाज में शामिल थे, लेकिन अब उन्हें एक नई चुनौती मिली है। वे अब फ्रेंचाइजी की कप्तानी भी करेंगे। अतिरिक्त दबाव के बावजूद मयंक का मानना है कि एक बल्लेबाज के तौर पर ज्यादा कुछ नहीं बदला है।


मयंक ने कहा, ‘‘मैं बल्लेबाजी के दौरान सिर्फ एक बल्लेबाज होता हूं। हमारे पास नेतृत्व करने वाले कई अनुभवी खिलाड़ी हैं। इससे मेरा काम आसान हो गया है। मैं बतौर बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन करना चाहता हूं। मैं बल्लेबाजी क्रम को लेकर अभी ज्यादा कुछ नहीं कह सकता, लेकिन शिखर धवन के टीम से जुड़ने पर ज्यादा उत्साहित हूं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed