IPL Auction 2022: देखिए आईपीएल ऑक्शन में उतरे विदेशी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर सस्पेंस क्यों
भारत के बाद नीलामी में सबसे ज्यादा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं। इस बार 50 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा हैं। इसमें वार्नर और कमिंस के अलावा मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
विस्तार
इस बार 600 खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा हैं। इसमें 377 भारतीय और 223 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं एक दिन पहले 10 और खिलाड़ियों के नाम नीलामी से ठीक पहले जोड़े गए। इस बार कमिंस, डेविड वार्नर, क्विंटन डिकॉक और कगिसो रबाडा जैसे स्टार खिलाड़ी मेगा ऑक्शन का हिस्सा बने।
भारत के बाद नीलामी में उतरने वाले सबसे ज्यादा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं। इस बार नीलामी में 50 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल हुए। इसमें वार्नर और कमिंस के अलावा स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी हैं। वहीं, दूसरे सबसे ज्यादा खिलाड़ी वेस्टइंडीज के हैं। विंडीज के 34 खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा बने।
दक्षिण अफ्रीका के 33 खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल हुए। इसके अलावा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के 24-24, श्रीलंका के 23, अफगानिस्तान के 17 और बांग्लादेश के पांच खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा बने। इसके अलावा जिम्बाब्वे का भी एक खिलाड़ी ऑक्शन में है।
एसोसिएट देशों के भी सात खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा बने हैं। इसमें नामीबिया के सबसे ज्यादा तीन और स्कॉटलैंड के दो खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा नेपाल और यूएसए के भी एक-एक खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा हैं। नामीबिया और स्कॉटलैंड के खिलाड़ी पहली बार ऑक्शन में शामिल हुए हैं।
44 नामों को विशेष अनुरोध पर ऑक्शन में डाला गया
ऑक्शन में उतरने वाले 600 खिलाड़ियों में से 228 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके (कैप्ड) हैं। वहीं, 345 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, यानी इन खिलाड़ियों को अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव नहीं है। सात खिलाड़ी एसोसिएट देश के हैं। ऑक्शन लिस्ट में 54 नाम ऐसे हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजियों ने विशेष अनुरोध पर डाला गया है।
सभी देशों से कितने खिलाड़ी ऑक्शन में
|
देश |
ऑक्शन में
|
| भारत | 377 |
|
अफगानिस्तान |
17 |
|
ऑस्ट्रेलिया |
50 |
|
बांग्लादेश |
5 |
|
इंग्लैंड |
24 |
|
आयरलैंड |
5 |
|
न्यूजीलैंड |
24 |
|
दक्षिण अफ्रीका |
33 |
|
श्रीलंका |
23 |
|
वेस्टइंडीज |
34 |
|
जिम्बाब्वे |
1 |
|
नामीबिया |
3 |
|
नेपाल |
1 |
|
स्कॉटलैंड |
2 |
|
यूएसए |
1 |
अगर आईपीएल मार्च में होता है तो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंगारू खिलाड़ियों के इंटरनेशनल कमिटमेंट भी हैं। कुछ खिलाड़ियों को आईपीएल के पहले अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को मार्च में पाकिस्तान का दौरा करना है। इस दौरे के लिए कमिंस, वार्नर, स्मिथ जैसे स्टार खिलाड़ियों को चुना गया है। ऐसे में दौरे के लिए चुने गए खिलाड़ी आईपीएल के कुछ मैचों से बाहर रह सकते हैं।
ये विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन में नहीं दिखेंगे
ऑक्शन में इस बार कुछ अहम खिलाड़ी नहीं उतर रहे हैं। इसमें इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स, जो रूट, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, न्यूजीलैंड के काइल जेमीसन और यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल शामिल हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम करन और क्रिस वोक्स ने भी ऑक्शन में अपना नाम शामिल नहीं करवाया है।
|
देश |
ऑक्शन में
|
|
अफगानिस्तान |
मोहम्मद नबी, मुजीब जादरान, नूर अहमद, कैस अहमद, नजीबुल्लाह जादरान, रहमानुल्ला गुरबाज़, फजलहक फारूकी, जहीर खान, वकार सलामखिल, हजरतुल्लाह जजई, करीम जनत, नवीन उल हक, इजहरुलहक नवीद, हशमतुल्लाह गफारी |
|
ऑस्ट्रेलिया |
पैट कमिंस, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मिशेल मार्श, मैथ्यू वेड, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा, एरोन फिंच, मार्नस लाबुशाने, नाथन कूल्टर-नाइल, क्रिस लिन, डेनियल सैम्स, बेन मैकडरमोट, जोशुआ फिलिप, जेसन बेहरेनडोर्फ, नाथन एलिस, एंड्रयू टाय, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, उस्मान ख्वाजा, बेन कटिंग, मोइसेस हेनरिक्स, शॉन एबॉट, राइली मेरेडिथ, केन रिचर्डसन, हेडन केर, तनवीर संघ, कुर्टिस पैटरसन, एश्टन एगर, वेस्ली एगर, बिली स्टेनलेक, एलेक्स रॉस, जेम्स फॉकनर , डी'आर्सी शॉर्ट, जैक वाइल्डरमुथ, जोएल पेरिस, जेक वेदरल्ड, मैट केली, हिल्टन कार्टराइट, क्रिस ग्रीन, नाथन मैकएंड्रयू, टॉम रोजर्स, लियाम गुथरी, लियाम हैचर, जेसन संघ, मैथ्यू शॉर्ट, एडन काहिल, एरॉन हार्डी, लैंस मॉरिस, निवेथन राधाकृष्णन |
|
बांग्लादेश |
शाकिब अल हसन, मुस्तफिजुर रहमान, लिटन दास, तास्किन अहमद, शोरिफुल इस्लाम |
|
इंग्लैंड |
जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, मार्क वुड, आदिल राशिद, डेविड मलान, इयोन मॉर्गन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, एलेक्स हेल्स, जोफ्रा आर्चर, जॉर्ज गार्टन, टायमल मिल्स, रीस टॉपली, टॉम कोहलर-कैडमोर, जेम्स विंस, लुईस ग्रेगरी, साकिब महमूद, लॉरी इवांस, बेनी हॉवेल, जैकब लिंटोट, डेविड विली, क्रेग ओवरटन, समित पटेल |
|
आयरलैंड |
पॉल स्टर्लिंग, जोश लिटिल, कर्टिस कैम्फर, मार्क एडनायर, गैरेथ डेलानी |
|
न्यूजीलैंड |
ट्रेंट बोल्ट, स्कॉट कुगलेइजन, लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम, ईश सोढ़ी, फिन एलन, डेवोन कॉनवे, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफर्ट, एडम मिल्ने, टॉड एस्टल, मार्टिन गुप्टिल |
|
दक्षिण अफ्रीका |
|
|
श्रीलंका |
वानिन्दु हसारंगा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थिक्शाना, चरिथ असलंका, निरोशन डिकवेला, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, अकिला धनंजय, भानुका राजपक्षे, मथीशा पथिराना, अविष्का फर्नांडो, पथुम निसांका, चमिका करुणारत्ने, केविन कुमार शनारा, थिसारा पर्थू, इसुरु उदाना, नुवान तुषारा, दनुष्का गुणथिलका, धनंजय लक्षन, सीक्कुगे प्रसन्ना, दुनिथ वेल्लालेज |
|
वेस्टइंडीज |
शिमरोन हेटमायर, ड्वेन ब्रावो, जेसन होल्डर, निकोलस पूरन, डोमिनिक ड्रेक्स, ओडियन स्मिथ, शेल्डन कॉटरेल, एविन लुईस, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, आंद्रे फ्लेचर, शाई होप, ओबेद मैककॉय, हेडन वॉल्श, ब्रैंडन किंग, फैबियन एलन, रोस्टन चेस, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, केनर लुईस, डैरेन ब्रावो, शामराह ब्रूक्स, कार्लोस ब्रैथवेट, कीमो पॉल, जेडन सील्स, जॉन रस जग्गेसर, फिदेल एडवर्ड्स, ओशेन थॉमस, काइल मेयर्स, रेमन रीफर, नईम यंग, रेयान जॉन, मार्क डेयल |
|
जिम्बाब्वे |
ब्लेसिंग मुजरबानी |
|
नामीबिया |
डेविड वीजे, रुबेन ट्रंपलमन, जोहानेस स्मिट |
|
नेपाल |
संदीप लामिछाने |
|
स्कॉटलैंड |
साफियान शरीफ, ब्रैड व्हील |
|
यूएसए |
अली खान |
इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर भी इस साल ऑक्शन में वापसी कर रहे हैं। वह चोट की वजह से आईपीएल के पिछले दो सीजन में नहीं खेले थे। हालांकि, वह इस साल भी आईपीएल में नहीं खेल सकते हैं। उन्होंने ऑक्शन में तो नाम दिया है, लेकिन वह खेलेंगे कि नहीं इस पर अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। हालांकि, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि 26 साल के आर्चर ने उन्हें कन्फर्म किया है कि वह 2023 और 2024 सीजन जरूर खेलेंगे। बीसीसीआई ने भी फ्रेंचाइजियों को आगाह कर दिया है कि आर्चर को वह अपने रिस्क पर ही खरीदें।
डेवाल्ड ब्रेविस पर लग सकती है बड़ी बोली
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा का भी नाम ऑक्शन लिस्ट में है। ख्वाजा हाल ही में हुए एशेज में जबरदस्त फॉर्म में थे। उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये है। युवा विदेशी खिलाड़ियों में दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस अच्छी रकम कमा सकते हैं। उन्हें आने वाले समय का एबी डीविलियर्स भी कहा जा रहा है। अंडर-19 विश्व कप में ब्रेविस शानदार फॉर्म में थे। चार मैचों में उन्होंने 90.50 की औसत और 86.39 के स्ट्राइक रेट से 362 रन बनाए। उन्होंने भारत के खिलाफ 65 रन की पारी खेली थी।