{"_id":"61cb42f5cf77144a0921e16e","slug":"ipl-2022-mega-auction-interesting-banter-between-david-warner-and-his-old-franchise-sunrisers-hyderabad-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022 Auction: मेगा ऑक्शन से पहले डेविड वॉर्नर ने ट्विटर पर लगाई सनराइजर्स हैदराबाद की क्लास, फ्रेंचाइजी ने दी प्रतिक्रिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022 Auction: मेगा ऑक्शन से पहले डेविड वॉर्नर ने ट्विटर पर लगाई सनराइजर्स हैदराबाद की क्लास, फ्रेंचाइजी ने दी प्रतिक्रिया
Tue, 28 Dec 2021 10:31 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:31 PM IST
सार
इंडियन प्रीमियर लीग के नए सत्र के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन जल्दी ही होने वाला है। इसके लिए सभी फ्रेंचाइजियां अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं जबकि खिलाड़ियों को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। इसे लेकर फिलहाल डेविड वॉर्नर और उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार बहस हुई।
विज्ञापन
डेविड वार्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग के नए सत्र के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन जल्दी ही होने वाला है। इसके लिए सभी फ्रेंचाइजियां अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं जबकि खिलाड़ियों को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। इसे लेकर फिलहाल डेविड वॉर्नर और उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार बहस हुई।
विज्ञापन
दरअसल ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में एक पारी और 14 रन हराकर पांच मैचों की एशेज श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली। इसके बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और सनराइजर्स हैदराबाद के मौजूदा डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट टॉम मूडी ने ट्वीट कर ऑस्ट्रेलियाई टीम की तारीफ़ की और इंग्लैंड की कमियां गिनाईं। उनके ट्वीट पर जवाब करते हुए एक यूजर ने पूछा, 'एसआरएच के लिए एक अच्छी नीलामी होने के बारे में क्या टॉम?'
विज्ञापन
How about having a good auction for srh tom? Please?
— Rag7 (@RagV_7) December 28, 2021
विज्ञापन
इसके बाद सनराइजर्स के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने यूजर के ट्वीट कर कहा, 'मुझे शक है।'
Baha doubt it https://t.co/eQCvlvzYXG
— David Warner (@davidwarner31) December 28, 2021
वॉर्नर के इस रिट्वीट के जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक सुलझा हुआ जवाब दिया गया और वॉर्नर को एशेज जीत और उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई। इसमें फ्रेंचाइजी ने कहा, ‘एशेज जीतने पर बधाई डेवी। ऐसा लगता है कि आप फॉर्म में वापस आ गए हैं और टीम के साथ जीत का आनंद ले रहे हैं। दूसरी ओर, हमें उम्मीद है कि आईपीएल 2022 में आपकी नीलामी अच्छी होगी।’
Congrats on the Ashes win Davey - Looks like you are back to 🍾🍻 form and enjoying the after party! On the other hand we hope you have a good auction! 👍🏼😂 https://t.co/grZrRn5Zqm
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) December 28, 2021
गौरतलब है कि आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में वॉर्नर शुरुआती कुछ मुकाबलों में फेल हुए, जिसके बाद हैदराबाद की टीम ने अपने इस कप्तान को प्लेइंग XI से बाहर कर दिया। यही नहीं उन्हें पूरे सीजन में मौका नहीं दिया गया। इतना ही नहीं सनराइजर्स को चैंपियन बनाने वाले वॉर्नर को फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज़ कर दिया।