फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Know All About Favorite Players Dhoni CSK Virat Kohli RCB Rahul Lucknow Supergiants

IPL 2022: झारखंड के धोनी चेन्नई के चहेते बने तो दिल्ली के विराट का दीवाना हुआ बैंगलोर, क्या कर्नाटक के राहुल को अपनाएगा यूपी?

Thu, 24 Mar 2022 07:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 24 Mar 2022 07:32 PM IST
सार

आईपीएल में भले ही अलग-अलग शहरों के नाम से टीमें से बनाई जाती हों, लेकिन देश-विदेश के खिलाड़ी सभी टीमों के लिए खेलते हैं। आईपीएल की वजह से खिलाड़ियों को अपने घर से अलग दूसरा घरेलू मैदान भी मिलता है। 
 

विज्ञापन
IPL 2022: Know All About Favorite Players Dhoni CSK Virat Kohli RCB Rahul Lucknow Supergiants
धोनी, कोहली और राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल का 15वां सीजन शुरू होने वाला है और इस बार यह टूर्नामेंट नए कलेवर में नजर आएगा। दो नई टीमों के आने से खिलाड़ियों की संख्या बढ़ी है और टीमें भी बदल गई हैं। वहीं कई टीमों के कप्तान भी बदल चुके हैं। गुजरात के जडेजा अब चेन्नई की कप्तानी करेंगे। वहीं कर्नाकट के राहुल को लखनऊ की कमान दी गई है। आईपीएल में भले ही अलग-अलग शहरों के नाम से टीमें से बनाई जाती हों, लेकिन देश-विदेश के खिलाड़ी सभी टीमों के लिए खेलते हैं। आईपीएल की वजह से खिलाड़ियों को अपने घर से अलग दूसरा घरेलू मैदान भी मिलता है। 
विज्ञापन


दिल्ली के विराट को बैंगलोर के फैंस ने दिल खोलकर अपनाया और अब चिन्नास्वामी उनका दूसरा घरेलू मैदान है। वहीं झारखंड के धोनी की लोकप्रियता चेन्नई में देखते ही बनती है। इसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या कर्नाटक के राहुल को यूपी के फैंस दिल खोलकर अपना पाएंगे। 
विज्ञापन


कैसे चेन्नई के चहेते बन गए धोनी
भारत देश विविधताओं से भरा है। झारखंड और तमिलनाडु की संस्कृति, खान-पान और बोलचाल में काफी विविधता है। आमतौर पर इन दोनों राज्यों के लोगों को आपस में मिलने-जुलने में थोड़ी परेशानी आती है, लेकिन क्रिकेट के प्यार ने ये सारी विविधताएं खत्म कर दीं। साल 2008 में धोनी चेन्नई के कप्तान बने। वो पहले ही भारत को टी-20 विश्व कप जिता चुके थे। इसके बाद पहले आईपीएल में उन्होंने चेन्नई को फाइनल तक पहुंचाया। दूसरे सीजन उनकी टीम सेमीफाइनल तक पहुंची और 2010 में चैंपियन बन गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2011 में भी चेन्नई की टीम आईपीएल का खिताब जीतने में कामयाब रही। इसी के साथ चेन्नई में धोनी की लोकप्रियता सातवें आसमान पर पहुंच गई। इसके बाद भी धोनी ने चेन्नई की टीम को छह बार फाइनल में पहुंचाया और दो बार विजेता भी बनाया। अब धोनी ने चेन्नई की कप्तानी छोड़ दी है, लेकिन फैंस के दिल में वो हमेशा ही थाला के रूप में बने रहेंगे। 

विराट का दीवाना बना बैंगलोर
साल 2008 में विराट बैंगलोर की टीम का हिस्सा बने थे। उस समय वो अंडर-19 टीम की कप्तानी कर रहे थे और बैंगलोर की टीम में उनकी जगह भी पक्की नहीं थी। हालांकि, समय के साथ विराट बेहतर होते गए। आईपीएल के अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उन्होंने हजारों रन बनाए। वो विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े बल्लेबाज बने। साल 2011 में उन्होंने आरसीबी की कमान संभाली और 2016 में अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया, लेकिन कभी ट्रॉफी नहीं जिता सके। 

विराट की खास बात यह थी कि वो लगातार बैंगलोर की टीम के लिए ही खेले। इसी वजह से बैंगलोर के फैंस का जुड़ाव विराट के प्रति हुआ और अब बैंगलोर उनके लिए दूसरे घर की तरह है। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान बैंगलोर के फैंस आरसीबी का नाम लेकर विराट का समर्थन कर रहे थे और विराट ने भी अपने फैंस के प्रति प्यार जताया था। 


क्या कर्नाटक के राहुल को अपनाएगा यूपी
आईपीएल 2022 से दो नई टीमें गुजरात और लखनऊ इस टूर्नामेंट में जुड़ रही हैं। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं, जो वहां के स्थानीय खिलाड़ी हैं और पहले से ही उनके फैंस गुजरात में मौजूद हैं। वहीं राहुल के लिए लखनऊ में फैंस बनाना आसान नहीं होगा। वो अब तक आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं। राहुल अब लखनऊ की टीम के लिए खेलेंगे। अगर राहुल लगातार इस टीम के लिए खेलते हैं और चार से पांच सीजन में उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करती है तो कर्नाटक के राहुल को भी यूपी में वहीं प्यार मिल सकता है, जो धोनी को चेन्नई और कोहली को बैंगलोर में मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed