फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 KKR vs SRH Aaron Finch made his debut for the ninth team check Finch scores on debut for IPL teams

IPL 2022: एरॉन फिंच नें नौवीं टीम के लिए किया डेब्यू, जानें सभी टीमों के लिए पहले मैच में कैसा रहा उनका प्रदर्शन

Fri, 15 Apr 2022 08:21 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Fri, 15 Apr 2022 08:21 PM IST
सार

कोलकाता के लिए फिंच का डेब्यू यादगार नहीं रहा। पांच गेंद पर सात रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी पारी में एक छक्का लगाया। फिंच को दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने आउट किया।

विज्ञापन
IPL 2022 KKR vs SRH Aaron Finch made his debut for the ninth team check Finch scores on debut for IPL teams
एरॉन फिंच - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान एरॉन फिंच ने शुक्रवार (15 अप्रैल) को आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए डेब्यू किया। फिंच को नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने अपना नाम वापस लिया तो कोलकाता ने रिप्लेसमेंट के रूप में एरॉन फिंच को टीम में शामिल कर लिया। आईपीएल में कोलकाता उनकी नौवीं टीम है।
विज्ञापन


कोलकाता के लिए फिंच का डेब्यू यादगार नहीं रहा। पांच गेंद पर सात रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी पारी में एक छक्का लगाया। फिंच को दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने आउट किया। फिंच का कैच विकेटकीपर निकोलस पूरन ने लिया। कोलकाता को दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर पहला झटका लगा।
विज्ञापन


फिंच के लिए नौ टीमों के लिए पहला मैच सिर्फ दो बार ही अच्छा गया है। 12 सालों में उन्होंने नौ टीमों के लिए पहले मुकाबले में दो अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 53 गेंदों पर 64 रन बनाए थे। उस पारी में फिंच ने छह चौके और तीन छक्के लगाए थे। वहीं, दूसरा अर्धशतक गुजरात लायंस के लिए डेब्यू करते हुए 2016 में जड़ा था। तब फिंच ने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ 47 गेंदों पर 74 रन ठोके थे। फिंच के बल्ले से 12 चौके निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल टीमों के लिए डेब्यू मैच में फिंच का प्रदर्शन
साल टीम गेंद रन
2010 राजस्थान रॉयल्स 21 21
2011 दिल्ली डेयरडेविल्स 12 8
2013 पुणे वॉरियर्स इंडिया 53 64
2014 सनराइजर्स हैदराबाद 5 2
2015 मुंबई इंडियंस 5 5
2016 गुजरात लायंस 47 74
2018 किंग्स इलेवन पंजाब 1 0
2020 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 27 29
2022 कोलकाता नाइटराइडर्स 5 7
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed