{"_id":"625462187601f01f3b74d8f8","slug":"ipl-2022-hardik-pandya-fastest-indian-to-hit-100-sixes-in-terms-of-balls-taken-broke-yuvraj-singh-yusuf-pathan-s-record-hardik-scored-the-slowest-half-century","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: हार्दिक पांड्या ने सबसे धीमा अर्धशतक जड़ा, फिर भी छक्कों के मामले में तोड़ दिया युवराज-पठान का रिकॉर्ड, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: हार्दिक पांड्या ने सबसे धीमा अर्धशतक जड़ा, फिर भी छक्कों के मामले में तोड़ दिया युवराज-पठान का रिकॉर्ड, जानें
Tue, 12 Apr 2022 12:10 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:10 AM IST
सार
हार्दिक ने 42 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा, जो कि आईपीएल में उनके द्वारा लगाया गया सबसे धीमा अर्धशतक है। इससे पहले 2018 में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 41 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।
विज्ञापन
आईपीएल 2022
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईपीएल 2022 का 21वां मैच गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। मैच में गुजरात ने हैदराबाद के सामने 163 रन का लक्ष्य रखा, जिसे विलियम्सन की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। गुजरात की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या ने 42 गेंदों पर 50 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। यह 86 मीटर लंबा छक्का हार्दिक ने एडेन मार्करम की गेंद पर लगाया।
इस सिक्स के साथ ही हार्दिक ने आईपीएल में 100 छक्के भी पूरे कर लिए। वह आईपीएल में गेंदों के मामले में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 100 छक्के लगाने के लिए 1046 गेंदें खेलीं। इस मामले में उन्होंने ऋषभ पंत, युवराज सिंह और यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पंत ने 1224 गेंद, यूसुफ ने 1313 गेंद और युवराज ने 1336 गेंदों पर 100 छक्के पूरे किए थे।
विज्ञापन
इस सिक्स के साथ ही हार्दिक ने आईपीएल में 100 छक्के भी पूरे कर लिए। वह आईपीएल में गेंदों के मामले में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 100 छक्के लगाने के लिए 1046 गेंदें खेलीं। इस मामले में उन्होंने ऋषभ पंत, युवराज सिंह और यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पंत ने 1224 गेंद, यूसुफ ने 1313 गेंद और युवराज ने 1336 गेंदों पर 100 छक्के पूरे किए थे।
विज्ञापन
इससे पहले सबसे तेज 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड पंत के नाम था। वहीं, आईपीएल में ओवरऑल सबसे तेज 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल और क्रिस गेल के नाम है। रसेल ने 657 गेंदों और गेल ने 943 गेंदों पर 100 छक्के पूरे किए थे। इसके बाद पांड्या का नंबर आता है। कीरोन पोलार्ड 1094 गेंदों के साथ चौथे और ग्लेन मैक्सवेल 1118 गेंदों के साथ पांचवें नंबर पर हैं।
विज्ञापन
आईपीएल 2022
- फोटो : IPL/BCCI
हार्दिक ने 42 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा, जो कि आईपीएल में उनके द्वारा लगाया गया सबसे धीमा अर्धशतक है। इससे पहले 2018 में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 41 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। हैदराबाद के खिलाफ मैच में हार्दिक ने 13वें ओवर के बाद एक भी बाउंड्री नहीं लगाई। यही वजह रही कि गुजरात 20 ओवर में 162 रन ही बना सकी।