{"_id":"625451b2aa101d05b94d8313","slug":"ipl-2022-harbhajan-singh-feels-india-will-need-player-of-hardik-pandya-s-calibre-in-t20-world-cup-2022-in-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: हरभजन सिंह ने की इस हरफनमौला खिलाड़ी की तारीफ, कहा- टी20 वर्ल्ड कप में भारत को उनकी जरूरत पड़ेगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: हरभजन सिंह ने की इस हरफनमौला खिलाड़ी की तारीफ, कहा- टी20 वर्ल्ड कप में भारत को उनकी जरूरत पड़ेगी
Mon, 11 Apr 2022 09:35 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 11 Apr 2022 09:35 PM IST
सार
हरभजन ने कहा है कि टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में हार्दिक जैसी क्षमता वाले खिलाड़ी की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
हरभजन सिंह और हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2022 की नई टीम गुजरात टाइटंस खूब धमाल मचा रही है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली इस टीम ने अब तक सीजन में अपने तीनों मैच जीते हैं। टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स जैसी मजबूत टीमों को हरा चुकी है। इसके बाद बतौर कप्तान हार्दिक की भी जमकर तारीफ हो रही है। भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने भी हार्दिक की जमकर तारीफ की है।
हरभजन ने कहा है कि टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में हार्दिक जैसी क्षमता वाले खिलाड़ी की जरूरत पड़ेगी। क्रिकेट के एक शो में बातचीत के दौरान भज्जी ने कहा- बतौर कप्तान हार्दिक अपने रोल को बखूबी निभा रहे हैं और टीम को फ्रंट से लीड कर रहे हैं। उन्होंने बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया है। यह टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है। गुजरात के लिए उनका प्रदर्शन टीम इंडिया में उनका कमबैक करा सकता है।
हरभजन ने कहा- हार्दिक की नजर टीम इंडिया के लिए खेलने पर है। अगर वह धीरे-धीरे पांच-छह ओवर गेंदबाजी करते हैं तो यह भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है। टीम इंडिया को उनके जैसी क्षमता वाले खिलाड़ी की जरूरत पड़ेगी। टीम की कप्तानी करने से वह और बेहतर खिलाड़ी, बेहतर कप्तान और एक बेहतर इंसान बन पाएंगे। ऐसा ही रोहित शर्मा के साथ भी हुआ था।
विज्ञापन
भज्जी ने कहा- हार्दिक की कड़ी मेहनत और डेडिकेशन ने उनके पिता के सपने को भी पूरा किया। हार्दिक हर उस व्यक्ति का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जो नीचे से उठकर अपनी पहचान बनाना चाहता है।