फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Former Pakistan Pacer Shoaib Akhtar on CSK Out of Playoffs says Chennai Super Kings Team Management Was Not Serious; Akhtar On MS Dhoni Statement

IPL 2022: शोएब अख्तर ने प्लेऑफ से बाहर हो चुकी चेन्नई सुपर किंग्स पर साधा निशाना, धोनी को लेकर कही ये बात

Fri, 13 May 2022 08:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 13 May 2022 08:11 PM IST
सार

शोएब अख्तर ने साथ ही धोनी के भविष्य को लेकर भी बात की और कहा कि यह अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज हमेशा टीम के लिए बेशकीमती रहेंगे।अख्तर ने कहा- अगर धोनी मेंटर के रूप में आना चाहते हैं, तो इससे टीम को फायदा ही होगा।

विज्ञापन
IPL 2022: Former Pakistan Pacer Shoaib Akhtar on CSK Out of Playoffs says Chennai Super Kings Team Management Was Not Serious; Akhtar On MS Dhoni Statement
शोएब अख्तर ने सीएसके टीम मैनेजमेंट पर निशाना साधा है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। चेन्नई की टीम डिफेंडिंग चैंपियन थी, लेकिन शुरुआती कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन का टीम को नुकसान हुआ। बाद में टीम इससे उबर नहीं सकी। सीजन की शुरुआत के बाद से ही सीएसके के ड्रेसिंग रूम में काफी ड्रामा देखने को मिला। 
विज्ञापन


शुरुआत में एमएस धोनी ने कप्तानी रवींद्र जडेजा को सौंप दी। जडेजा कप्तान के रूप में अपनी टीम को जीत के लिए प्रेरित नहीं कर सके और शुरुआती आठ में से टीम को छह में हार मिली।  इसके बाद जडेजा ने अपने खेल पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया और धोनी को फिर से कप्तान बनाया गया। 
विज्ञापन

सीएसके के सीजन और कप्तानी वाले विवाद को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब अख्तर ने बयान दिया है। एक स्पोर्ट्स वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में चेन्नई के टीम मैनेजमेंट पर निशाना साधा है। अख्तर ने कहा कि चेन्नई टीम मैनेजमेंट सीजन को लेकर गंभीर नहीं था। अख्तर ने कहा कि चेन्नई को नए दृष्टिकोण के साथ अगले सीजन में वापसी करनी चाहिए।

शोएब अख्तर ने कहा- मुझे लगा कि सीएसके टीम मैनेजमेंट गंभीर नहीं था। अगर धोनी चले जाते हैं, तो वे क्या करेंगे? उन्होंने अचानक रवींद्र जडेजा को कप्तानी क्यों दी? केवल वे ही इस फैसले के बारे में अच्छे से बता सकते हैं। उन्हें अगले सीजन में स्पष्ट सोच के साथ आना होगा। उन्हें जिन खिलाड़ियों की जरूरत है सिर्फ उन्हें बरकरार रखा जाना चाहिए।
 
विज्ञापन

शोएब अख्तर ने साथ ही धोनी के भविष्य को लेकर भी बात की और कहा कि यह अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज हमेशा टीम के लिए बेशकीमती रहेंगे।अख्तर ने कहा- अगर धोनी मेंटर के रूप में आना चाहते हैं, तो इससे टीम को फायदा ही होगा। उन्होंने भारत के लिए 2021 टी 20 विश्व कप में ऐसा ही किया था। अगर वह अगले दो सीजन के लिए खेलना जारी रखना चाहते हैं तो यह टीम के लिए और भी बढ़िया होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed