फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 DC vs RCB Playing XI Harshal Patel in RCB and Mitchell Marsh may return in Delhi Capitals know DC vs RCB Probable playing-11

DC vs RCB Playing XI: आरसीबी में हर्षल और दिल्ली में मिशेल मार्श की हो सकती है वापसी, जानें संभावित प्लेइंग-11

Fri, 15 Apr 2022 07:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 15 Apr 2022 07:31 PM IST
सार

दिल्ली की टीम चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ सातवें स्थान पर है। उसके खाते में चार अंक हैं। दूसरी ओर, आरसीबी की टीम पांच मैचों में तीन जीत और दो हार के साथ छठे पायदान पर है। उसके खाते में छह अंक हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 DC vs RCB Playing XI Harshal Patel in RCB and Mitchell Marsh may return in Delhi Capitals know DC vs RCB Probable playing-11
हर्षल पटेल और मिशेल मार्श - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल के 15वें सीजन का 17वां मैच शनिवार (16 अप्रैल) दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच खेला जाएगा। दिल्ली की टीम चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ सातवें स्थान पर है। उसके खाते में चार अंक हैं। दूसरी ओर, आरसीबी की टीम पांच मैचों में तीन जीत और दो हार के साथ छठे पायदान पर है। उसके खाते में छह अंक हैं।
विज्ञापन


आरसीबी की बात करें तो चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ टीम को हर्षल पटेल की कमी खली थी। दिल्ली के खिलाफ हर्षल वापसी कर सकते हैं। वह टीम के गेंदबाजी आक्रमण के प्रमुख सदस्य हैं। उनके आने से तेज गेंदबाजी मजबूत होगी। दूसरी ओर, मोहम्मद सिराज लय में नहीं दिखाई दे रहे। उन्होंने अब तक टीम को निराश किया है।
विज्ञापन


हर्षल पटेल की जगह पिछले मैच में सुयश प्रभुदेसाई को मौका दिया गया था। उन्होंने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया था। प्रभुदेसाई ने 18 गेंद पर 34 रन बनाए थे। इस दौरान सुयश ने पांच चौके और एक छक्का लगाया था। उनका स्ट्राइक रेट 188.89 का रहा था। अब देखना है कि हर्षल की वापसी पर टीम से किसे निकाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो मिशेल मार्श क्वारंटीन से बाहर निकल चुके हैं। उन्हें नेट पर अभ्यास करते हुए देखा गया है। अब देखना है कि मार्श को टीम में रखा जाता है या नहीं। अगर उनकी वापसी होती है तो वेस्टइंडीज के रोवमन पॉवेल को बाहर किया जा सकता है। पॉवेल का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। नोर्त्जे को असमंजस की स्थिति बनी हुई है। नोर्त्जे अगर पूरी तरह फिट होते हैं तो उन्हें मौका दिया जा सकता है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग-11
फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल/सुयश प्रभुदेसाई, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।


दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11
पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, सरफराज खान, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमन पॉवेल/मिशेल मार्श, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, मुस्तफिजूर रहमान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed