फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 DC vs MI Match 69 Preview and Prediction

MI vs DC: करो या मरो के मैच में दिल्ली का सामना मुंबई से, जीत के साथ टीम को प्लेऑफ में पहुंचाना चाहेंगे ऋषभ पंत

Sat, 21 May 2022 03:49 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 21 May 2022 03:49 PM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स के लिए समीकरण बहुत सरल है जिसमें उसे शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए बस मुंबई इंडियंस को हराने की जरूरत है जिससे वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के नेट रन रेट के कारण आगे हो जाएगी। 
 

विज्ञापन
IPL 2022 DC vs MI Match 69 Preview and Prediction
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स का भाग्य अब उसके ही हाथ में हैं जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लगभग ‘क्वार्टर फाइनल’ की तरह बने मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सभी क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज करना चाहेगी। कप्तान ऋषभ पंत की टीम के लिए जहां यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है तो वहीं मुंबई इंडियंस सत्र का समापन जीत से करना चाहेगी, हालांकि पांच बार की चैंपियन के लिए यह मायने नहीं रखेगा। सत्र में प्रबल दावेदार के रूप में उतरी मुंबई को नीलामी में खराब रणनीति का खामियाजा भुगतना पड़ा। 
विज्ञापन


दिल्ली कैपिटल्स के लिए समीकरण बहुत सरल है जिसमें उसे शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए बस मुंबई इंडियंस को हराने की जरूरत है जिससे वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के नेट रन रेट के कारण आगे हो जाएगी। 
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस को इस सत्र में अपने सबसे बुरे दौर से गुजरना पड़ा है जबकि दिल्ली कैपिटल्स प्रदर्शन में निरंतरता के अभाव के कारण इस स्थिति में हैं, उसे 13 मैचों में से सात में जीत मिली और छह में हार का सामना करना पड़ा। पिछले दो मैचों से दिल्ली ने पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉर्नर चल रहे हैं फॉर्म में
ऐसे भी दिन रहे जब दिल्ली कैपिटल्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसमें डेविड वॉर्नर (427 रन) या मिचेल मार्श (251 रन) या फिर रोवमैन पॉवेल (207 रन) ने बल्लेबाजी में कमाल दिखाया जबकि स्पिनर कुलदीप यादव (20 विकेट), अक्षर पटेल (06 विकेट) और ललित यादव (04 विकेट) ने भी गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया।

पंत का बल्ला चलना जरूरी
दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सत्र में दो विभाग में जूझती रही। पहला तेज गेंदबाजी विभाग जिसमें खलील अहमद (16 विकेट) को छोड़ दें तो यह पूरे सत्र में उतार-चढ़ाव भरा रहा। शार्दुल ठाकुर ने अपने 13 विकेट के बावजूद नौ से अधिक प्रति ओवर रन लुटाए। दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण कप्तान पंत (301 रन) का अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाना रहा। टूर्नामेंट के अंत में दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक चीज कारगर रही, वो है मार्श की बल्लेबाजी फॉर्म। उनकी दो अर्धशतकीय पारियों से टीम उम्मीदें बरकरार रखने में कामयाब रही। मुस्तफिजुर रहमान (08 विकेट) जिन मैचों में खेले, शानदार प्रदर्शन किया लेकिन जिस संयोजन की जरूरत थी, उसके हिसाब से रिकी पोंटिंग उन्हें ज्यादा मैचों में अंतिम एकादश में शामिल नहीं कर सके। 

सरफराज ओपनिंग पर सफल
सरफराज खान की बतौर सलामी बल्लेबाज फॉर्म दिल्ली के लिए राहत की बात होगी। टायफाइड के कारण पृथ्वी शॉ के बाहर होने के बाद पोंटिंग ने कोना भरत का इस्तेमाल किया लेकिन यह भी कारगर नहीं रहा। अंत में सरफराज ने पिछले मैच में 16 गेंद में 32 रन की पारी खेली और पोंटिंग इस संयोजन में तब तक कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे जब तक शॉ पूरी तरह से फिट नहीं हो जाते। 

मुंबई के लिए तिलक-डेविड अहम  
जहां तक मुंबई इंडियंस का सवाल है तो इस सत्र के बारे में जितनी कम बात की जाए, उतना उनके लिए बेहतर होगा। एनटी तिलक वर्मा के स्टायलिश बल्लेबाज के तौर पर उभरने के अलावा घरेलू टीम के बारे में बात करने के लिए और कुछ नहीं है। वह टिम डेविड के साथ मुंबई इंडियंस के अगले महान खिलाड़ी हो सकते हैं जिन्होंने कीरोन पोलार्ड की जगह को संभाला है।

अर्जुन तेंदुलकर को मिल सकता है मौका 
मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो इस मैच में सभी की दिलचस्पी होगी कि महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आखिर में एक मैच मिलता है या नहीं क्योंकि वह दो सत्र में 27 मैचों में बेंच पर ही बैठे रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने संकेत दिया था कि वे अंतिम मैच में कुछ नए चेहरों को उतारेंगे। अभी तक 13 मैचों में 22 खिलाड़ी खेल चुके हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई की संभावित टीम
ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, जयदेव उनादकट/अर्जुन तेंदुलकर, राइली मेरेडिथ। 

दिल्ली की संभावित टीम
सरफराज खान, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed