फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Date and Venue All matches of IPL can be held in two cities of Maharashtra dates revealed

IPL 2022 Date and Venue: महाराष्ट्र के दो शहरों में हो सकते हैं आईपीएल के सभी मैच, 12-13 फरवरी को ही होगी नीलामी

Sat, 22 Jan 2022 07:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 22 Jan 2022 07:15 PM IST
सार

बीसीसीआई ने शनिवार (22 जनवरी) को सभी फ्रेंचाइजियों के साथ बैठक की। वर्चुअल तरीके से हुई बैठक में इस बात पर सहमति बनी है कि टूर्नामेंट के सभी मैच महाराष्ट्र के दो शहर मुंबई और पुणे में कराए जा सकते हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 Date and Venue All matches of IPL can be held in two cities of Maharashtra dates revealed
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह - फोटो : आईपीएल

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भी इसे लेकर गंभीर है। बोर्ड ने शनिवार (22 जनवरी) को सभी फ्रेंचाइजियों के साथ बैठक की। वर्चुअल तरीके से हुई बैठक में इस बात पर सहमति बनी है कि टूर्नामेंट के सभी मैच महाराष्ट्र के दो शहर मुंबई और पुणे में कराए जा सकते हैं। यूएई को विकल्प के तौर पर रखा गया है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा है कि आईपीएल का 15वां सीजन मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा और मई के अंत तक चलेगा। उन्होंने कहा- अधिकांश टीम मालिकों ने इस बात पर सहमति जताई है कि टूर्नामेंट का आयोजन भारत में ही हो। खिलाड़ियों की नीलामी 12 और 13 फरवरी को ही होगी। उससे पहले हम जगह का एलान कर देंगे।
विज्ञापन


जय शाह ने आगे कहा- बीसीसीआई आईपीएल के 2022 सीजन के आयोजन को लेकर हमेशा से उत्सुक रहा है। इस बार अहमदाबाद और लखनऊ के रूप में दो नई टीमें दिखाई देंगी। हम भारत में ही टूर्नामेंट को कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। बीसीसीआई ने कभी भी अपने हितधारकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया है। हम लगातार कोविड-19 की परिस्थितियों को देखकर लगातार प्लान-बी पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले समाचार एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से बताया था कि आईपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत 27 मार्च (रविवार) या दो अप्रैल (शनिवार) को हो सकती है। लोढ़ा समिति की सिफारिशों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय मैच और आईपीएल के बीच कम से कम 14 दिनों का अंतर होना चाहिए। भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 18 मार्च को तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलेगी। ऐसे में टूर्नामेंट का आयोजन अप्रैल मे ंही संभव है, लेकिन जय शाह के बयान को देखकर लगता है कि बोर्ड कोई दूसरा रास्ता निकालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड भारत में ही टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। इसी कारण उसने महाराष्ट्र को चुना है। पहला मैच मुंबई में होने की संभावना है। बैठक में चेन्नई सुपरकिंग्स के एन.श्रीनिवासन, कोलकाता नाइटराइडर्स के शाहरुख खान, पंजाब किंग्स की प्रीति जिंटा और दिल्ली कैपिटल्स के पार्थ जिंदल के साथ अन्य टीमों के मालिक भी मौजूद थे।

मुंबई और पुणे पर सहमति क्यों?
मुंबई और पुणे में चार मैदान एक-दूसरे के करीब होने के कारण वहां आयोजन आसानी से हो सकता है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (ब्रेबोर्न स्टेडियम) और डीवाई पाटिल स्टेडियम के अलावा पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मैच हो सकते हैं। इस दौरान दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति नहीं होगी। मुंबई और पुणे में मैच होने पर खिलाड़ियों को एयरपोर्ट नहीं जाना होगा। वे बस से ही यात्रा कर सकते हैं। ऐसे में बाहरी लोगों से दूरी बनी रहेगी।

यूएई, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को लेकर क्या हुआ?
कोविड-19 की समस्या बढ़ने पर एक बार फिर से यूएई में आईपीएल को कराया जा सकता है। यूएई में दो सीजन में मैच कराने के कारण बोर्ड को वहां आसानी होगी। हालांकि, इस बिंदु पर भी चर्चा हुई है कि यूएई में पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के दौरान टॉस ने नतीजों पर असर डाला था। ऐसे में क्या वहां जाना ठीक होगा? इस पर बोर्ड सभी फ्रेंचाइजियों से कहा है कि यूएई को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया जा रहा है। उसे सिर्फ विकल्प में रखा जा रहा है।

दक्षिण अफ्रीका को लेकर कुछ ही सदस्य तैयार हैं। टीम मालिक दक्षिण अफ्रीका के जाने के लिए सहमत हैं, लेकिन बीसीसीआई किसी भी हाल में टूर्नामेंट को भारत में ही कराना चाहता है। मीडिया में विकल्प के तौर पर श्रीलंका का नाम भी लिया जा रहा था, लेकिन बैठक में इसे लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।


नीलामी के लिए 1214 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
आईपीएल ने इससे पहले शनिवार को नीलामी में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले खिलाड़ियों को लेकर आधिकारिक एलान किया था। आईपीएल की नीलामी बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को होनी है। इसे लेकर बोर्ड ने बैठकर में एक बार फिर से सभी फ्रेंचाइजियों को कह दिया है कि नीलामी की तारीखों में बदलाव नहीं होगा। इसमें शामिल होने के लिए दुनिया भर के 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 350 से 400 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आईपीएल ने बयान में कहा, ‘‘कुल 1214 खिलाड़ियों (896 भारतीय और 318 विदेशी) ने आईपीएल 2022 की नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed