फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 CSK vs GT Highlights: Gujarat Titans defeats Chennai Super Kings by seven wickets Wriddhiman Saha Matheesha Pathirana match 62 at Mumbai News in Hindi

CSK vs GT: जीत के साथ गुजरात की शीर्ष दो में जगह पक्की, चेन्नई को सात विकेट से हराया, बैंगलोर से आखिरी मुकाबला

Sun, 15 May 2022 08:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 15 May 2022 08:04 PM IST
सार

इस जीत के साथ गुजरात की टीम ने शीर्ष दो में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसका मतलब है कि टीम को फाइनल में जगह बनाने का एक अतिरिक्त मौका मिलेगा। गुजरात की टीम को ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (19 मई) के खिलाफ खेलना है।

विज्ञापन
IPL 2022 CSK vs GT Highlights: Gujarat Titans defeats Chennai Super Kings by seven wickets Wriddhiman Saha Matheesha Pathirana match 62 at Mumbai News in Hindi
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2022 के 62वें मैच में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हरा दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 133 रन का स्कोर बनाया। जवाब में गुजरात की टीम ने 19.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

इस जीत के साथ गुजरात की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है और शीर्ष दो में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम को ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (19 मई) के खिलाफ खेलना है। उस मैच को हारने पर भी गुजरात की टीम पहले दो स्थानों पर बनी रहेगी। इसका मतलब है कि टीम को फाइनल में जगह बनाने का एक अतिरिक्त मौका मिलेगा।

गुजरात ने अब तक 13 मैचों में 10 मैच जीते हैं और उसके 20 अंक हैं। वहीं, टीम को सिर्फ तीन मैचों में हार मिली है। वहीं, चेन्नई की यह 13 मैचों में नौवीं हार थी। टीम चार जीत और आठ अंकों के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। चेन्नई की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और उसे सीजन का आखिरी मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20 मई को खेलना है।


अंक तालिका

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने 133 रन बनाए हैं और गुजरात के सामने 134 रन का लक्ष्य रखा है। चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। ऋतुराज ने 53 रन की पारी खेली। उनके अलावा जगदीशन ने 39 और अली ने 21 रन बनाए।

कप्तान धोनी इस मैच में फेल रहे। उन्होंने 10 गेंद में सिर्फ सात रन बनाए। गुजरात के लिए मोहम्मद शमी ने चार ओवर में 19 रन देकर सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, राशिद खान, साई किशोर और अल्जारी जोशेप को एक-एक विकेट मिला। गुजरात के सभी गेंदबाजों ने कंजूसी से गेंदबाजी की और रन नहीं दिए। इसी वजह से चेन्नई की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। 


मोहम्मद शमी

ऋतुराज गायकवाड़ और मोईन अली ने चेन्नई को खराब शुरुआत से उबारा था, लेकिन बाद में आए बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा सके। ऋतुराज भी अपना अर्धशतक लगाने के बाद तुरंत आउट हो गए। जगदीशन ने भी काफी धीमी बल्लेबाजी की। अंत में धोनी भी कोई कमाल नहीं कर सके। अंतिम पांच ओवरों में चेन्नई की टीम कोई चौका-छक्का नहीं लगा सकी और 20 ओवर में पांच विकेट खोकर सिर्फ 133 रन बना पाई। 


ऋतुराज गायकवाड़

गुजरात की पारी
134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम की शुरुआत शानदार रही। ऋद्धिमान साहा ने शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े। अपने आईपीएल करियर का पहला मैच खेल रहे श्रीलंका के मथीशा पथिराना ने गुजरात को पहला झटका दिया। आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर उन्होंने शुभमन गिल को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। शुभमन 17 गेंदों पर 18 रन बना सके।

इसके बाद साहा और मैथ्यू वेड ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी की। वेड को मोईन अली ने शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। वे 15 गेंदों पर 20 रन बना सके। इसके बाद पथिराना ने कप्तान हार्दिक पांड्या को शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। पांड्या सात रन बना सके।


शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा

इस बीच साहा ने 42 गेंदों पर आईपीएल करियर का 11वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने डेविड मिलर के साथ मिलकर गुजरात को जीत दिलाई। साहा 57 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्के की मदद से 67 रन और मिलर 15 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई की ओर से पथिराना ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, मोईन को एक विकेट मिला।


धोनी से गले मिलते हार्दिक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed