फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Auction: Teams Which Can Target David Warner in Mega Auction 2022 Indian Premier League 2022

IPL 2022 Auction: वार्नर पर बड़ा दांव खेलना चाहेंगी ये तीन टीमें, इस टीम के कप्तान भी बन सकते हैं

Wed, 05 Jan 2022 03:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 05 Jan 2022 03:15 PM IST
सार

वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। इस फ्रेंचाइजी के लिए उनसे ज्यादा रन किसी दूसरे बल्लेबाज ने नहीं बनाए हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 Auction: Teams Which Can Target David Warner in Mega Auction 2022 Indian Premier League 2022
डेविड वार्नर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2022 के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सभी टीमों ने रिलीज और रीटेन खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। सनराइजर्स हैदराबाद ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए उनको खिताब जीताने वाले कप्तान डेविड वार्नर को रिलीज कर दिया। वार्नर की कप्तानी में हैदराबाद ने 2016 में आईपीएल खिताब जीता था। इस सीजन में उन्होंने 17 मैचों में 848 रन बनाए थे।
विज्ञापन


इस दौरान उनका औसत 60.57 का रहा था। हालांकि, पिछले सीजन में एक दो खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें पहले कप्तानी और बाद में टीम से ही बाहर कर दिया गया। इसके बाद वार्नर ने टी-20 विश्व कप में वापसी की और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। इस फ्रेंचाइजी के लिए उनसे ज्यादा रन किसी दूसरे बल्लेबाज ने नहीं बनाए हैं।
विज्ञापन


अब जबकि, वह ऑक्शन पूल यानी ऑक्शन में जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में हैं, तो कई टीमें उनको अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगी। हम आपको उन तीन टीमों के बारे में बता रहे हैं, जो वार्नर पर दांव लगाने के मामले में सबसे ऊपर हो सकते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन

1. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

IPL 2022 Auction: Teams Which Can Target David Warner in Mega Auction 2022 Indian Premier League 2022
आरसीबी - फोटो : twitter@IPL
विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी छोड़ चुके हैं। वहीं, एबी डिविलियर्स भी संन्यास ले लेने की वजह से 2022 में खेलते नजर नहीं आएंगे। अगले सीजन के लिए आरसीबी ने विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को रीटेन किया है। डिविलियर्स के जाने के बाद से टीम को बैटिंग डिपार्टमेंट में एक अनुभवी खिलाड़ी की जरूरत है। इसके अलावा टीम को एक कैप्टन की भी जरूरत है। वार्नर को टीम में शामिल करने से बैंगलोर के लिए ये दोनों परेशानियां दूर हो जाएंगी। इसके अलावा वार्नर के शानदार ओपनर हैं। देवदत्त पडिक्कल को रिलीज करने के बाद टीम को एक ओपनर की भी तलाश होगी। कोहली और वार्नर की जोड़ी ओपनिंग में कमाल कर सकती है।

2. पंजाब किंग्स

IPL 2022 Auction: Teams Which Can Target David Warner in Mega Auction 2022 Indian Premier League 2022
पंजाब किंग्स - फोटो : social media
लगातार चार सीजन तक पंजाब किंग्स से खेलने के बाद इस साल केएल राहुल ने इस फ्रेंचाइजी को छोड़ने का फैसला लिया। पंजाब ने भी उन्हें रिलीज कर दिया है। पंजाब से जु़ड़ने के बाद से राहुल लगातार चार सीजन तक फ्रेंचाइजी के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनके रन बनाने के बावजूद टीम अंक तालिका में नीचे ही रही। अगले सीजन से पहले पंजाब एक नए लीडर की तलाश में है। उन्होंने मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह को आईपीएल 2022 के लिए रीटेन किया है। यह देखने वाली बात होगी कि मयंक के साथ अगले सीजन में ओपनिंग कौन करता है। वार्नर एक कप्तान और एक ओपनर के तौर पर इस टीम के लिए शानदार साबित हो सकते हैं। हैदराबाद जैसी नई टीम को भी उन्होंने चैंपियन बनाया था। ऐसे में वार्नर कोच कुंबले के साथ मिलकर टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।

3. कोलकाता नाइटराइडर्स

IPL 2022 Auction: Teams Which Can Target David Warner in Mega Auction 2022 Indian Premier League 2022
केकेआर
इयोन मॉर्गन के नेतृत्व में कोलकाता ने आईपीएल 2021 में शानदार प्रदर्शन किया था और फाइनल तक पहुंची थी। पिछले सीजन के पहले हाफ के बाद टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर थी, लेकिन टीम ने जबरदस्त वापसी की और फाइनल तक पहुंचे। खिताबी मुकाबले में टीम को चेन्नई के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अगले सीजन के लिए टीम ने चार खिलाड़ियों को रीटेन किया है। इसमें आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर और वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं। टीम ने न तो फाइनल में पहुंचाने वाले कप्तान मॉर्गन को रीटेन किया और न ही ओपनर शुभमन गिल को। चारों रीटेन खिलाड़ियों में से किसी का कप्तान बनना न के बराबर है। ऐसे में टीम को एक ओपनर और एक कप्तान की जरूरत है। वार्नर कोलकाता के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। वह वेंकटेश अय्यर के साथ ओपनिंग में अच्छी जोड़ी बना सकते हैं। साथ ही अपनी कप्तानी में टीम को चैंपियन बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed