{"_id":"6294f43b72e2e555092c0e91","slug":"ipl-2022-ashwin-took-12-wickets-in-17-matches-kumar-sangakkara-said-he-should-bowl-more-traditional-off-break-ball","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: अश्विन ने 17 मैच में लिए 12 विकेट, कुमार संगकारा बोले- उन्हें पारंपरिक ऑफ ब्रेक गेंद अधिक फेंकनी चाहिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: अश्विन ने 17 मैच में लिए 12 विकेट, कुमार संगकारा बोले- उन्हें पारंपरिक ऑफ ब्रेक गेंद अधिक फेंकनी चाहिए
Mon, 30 May 2022 10:13 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 30 May 2022 10:13 PM IST
सार
भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट विकेट (442) लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर काबिज अश्विन अपनी गेंदबाजी में काफी प्रयोग करते हैं। वह कई बार पारंपरिक ऑफ ब्रेक से अधिक कैरम बॉल डालते हैं।
विज्ञापन
कुमार संगकारा
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा का मानना है कि रविचंद्रन अश्विन एक महान क्रिकेटर हैं लेकिन उन्हें सुधार के बारे में सोचकर पारंपरिक ऑफ ब्रेक गेंद अधिक डालनी चाहिए। भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट विकेट (442) लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर काबिज अश्विन अपनी गेंदबाजी में काफी प्रयोग करते हैं। वह कई बार पारंपरिक ऑफ ब्रेक से अधिक कैरम बॉल डालते हैं।
संगकारा ने आईपीएल फाइनल में गुजरात टाइटंस से सात विकेट से हार के बाद कहा, ‘अश्विन ने हमारे लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। क्रिकेट के मैदान पर उनकी उपलब्धियां उन्हें लीजैंड बनाती हैं। इसके बावजूद सुधार की गुंजाइश है, खास तौर पर उन्हें ऑफ स्पिन गेंद अधिक डालनी चाहिए।’ अश्विन इस सत्र में 17 मैचों में 12 विकेट ही ले सके।
फाइनल में भी उन्होंने ऑफ ब्रेक गेंदों की बजाय कैरम बॉल अधिक डाली। उन्होंने तीन ओवर में 32 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिल सकी। राजस्थान की टीम नौ विकेट पर 130 रन ही बना सकी और संगकारा का मानना है कि वह काफी नहीं थे।
विज्ञापन
संगकारा ने कहा, ‘130 रन कभी काफी नहीं थे। हम यह भी बात कर रहे थे कि पहले गेंदबाजी चुनी जाए। जब हम मैदान पर पहुंचे तो पिच सूखी थी और हमें लगा कि यह धीमी हो जाएगी जिससे हमारे स्पिनरों को टर्न मिलेगा। हम 160-165 रन की उम्मीद कर रहे थे।’