फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 AB de Villiers wants to return to cricket former rcb star can join cricket South Africa and Royal Challengers Bangalore team

IPL 2022: आरसीबी फैंस के लिए खुशखबरी! आईपीएल में हो सकती है एबी डिविलियर्स की वापसी

Tue, 04 Jan 2022 05:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 04 Jan 2022 05:35 PM IST
सार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (आरसीबी) के लिए आईपीएल में 10 साल तक खेलने वाले डिविलियर्स ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में वापसी के संकेत दिए हैं। उन्होंने पिछले साल क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास ले लिया था।

विज्ञापन
IPL 2022 AB de Villiers wants to return to cricket former rcb star can join cricket South Africa and Royal Challengers Bangalore team
एबी डिविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन में दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाज रहे एबी डिविलियर्स मैदान पर खेलते दिखाई नहीं देंगे। उन्होंने पिछले साल क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास ले लिया था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (आरसीबी) के लिए आईपीएल में 10 साल तक खेलने वाले डिविलियर्स ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में वापसी के संकेत दिए हैं। अगर वे वापसी करते हैं तो खिलाड़ी के तौर पर दिखाई नहीं देंगे।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के इस महानतम बल्लेबाज ने संडे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि वे क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के लिए कोई न कोई भूमिका निभाना चाहते हैं। डिविलियर्स को लगता है कि दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट और आरसीबी में उनकी बड़ी भूमिका हो सकती है। उन्होंने कहा कि वह पिछले कुछ सालों से युवा प्रतिभाओं को तैयार कर रहे हैं और खिलाड़ियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाना चाहते हैं।
विज्ञापन


भविष्य को लेकर बोले डिविलियर्स
आईपीएल में 184 मैच खेलने वाले डिविलियर्स ने कहा, “मैं अब भी मानता हूं कि मुझमें क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए भूमिका निभाने के लिए बहुत कुछ बाकी है। मुझे नहीं पता कि आगे क्या होगा लेकिन मैं ऐसा करके देखूंगा। मैं पिछले कुछ सालों से कुछ युवाओं की मदद कर रहा हूं और उन्हें लगातार सलाह दे रहा हूं।”
विज्ञापन
विज्ञापन


डिविलियर्स ने इसके आगे कहा कि कोई नहीं जानता है कि क्या होगा। जब भविष्य में पीछे मुड़कर देखूंगा तो इस बात को लेकर खुशी होगी मैंने कुछ खिलाड़ियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। मेरा ध्यान अभी इसी पर है कि खिलाड़ियों की ज्यादा से ज्यादा मदद कर सकूं। यह पेशेवर तौर पर होगा या नहीं इस बारे में देखा जाएगा। डिविलियर्स के इस बयान के बाद फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि डिविलियर्स आईपीएल में आरसीबी की मदद करते नजर आ सकते हैं।


संन्यास लेने के पीछे भी कोरोना भी एक कारण
पूर्व प्रोटियाज कप्तान ने कोविड-19 महामारी के बीच क्रिकेट खेलने की चुनौतियों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि इन सभी चीजों ने उनके खेल को प्रभावित किया और उन्हें बिल्कुल मजा नहीं आया। डिविलियर्स ने कहा कि उनके संन्यास लेने में एक कारण यह भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed