IPL 2021: डिविलियर्स से मिलकर भावुक हुए विराट कोहली, ट्रेनिंग सेशन में इस तरह किया स्वागत
दरअसल इंग्लैंड टूर से लौटे विराट ने शुक्रवार को पहली बार ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया था। वे छह दिन के एकांतवास के बाद इसमें हिस्सा ले रहे थे। दोनों ने एक दूसरे को गले से लगाया।
विस्तार
विराट ने पहले ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया
दरअसल इंग्लैंड टूर से लौटे विराट ने शुक्रवार को पहली बार ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया था। वे छह दिन के एकांतवास के बाद इसमें हिस्सा ले रहे थे। दोनों ने एक दूसरे को गले से लगाया। इस दौरान वे ग्लेन मैक्सवेल से भी मस्ती मजाक करते दिखे। विराट ने ट्रेनिंग सेशन में वानिंदु हसारंगा और दुष्मंथा चमीरा का भी स्वागत किया। इस दौरान वे न्यूजीलैंड के छह फिट 10 इंच के गेंदबाज काइल जेमिसन से भी बातचीत करते दिखे।
Bold Diaries: Virat Kohli joins the RCB team after quarantine
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) September 18, 2021
There were smiles, hugs and laughter in the RCB camp as captain Virat Kohli, Mohammed Siraj and some of our foreign players had their first hit in the nets.#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2021 pic.twitter.com/gxSEVf15rR
सिंगापुर के खिलाड़ी ने भी सेशन में हिस्सा लिया
ट्रेनिंग सेशन में मोहम्मद सिराज और देवदत्त पडिक्कल ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा लीग में हिस्सा लेने वाले सिंगापुर के पहले खिलाड़ी टिम डेविड ने भी जमकर बैटिंग प्रैक्टिस की। वहीं, कोहली, डिविलियर्स और मैक्सवेल ने भी मैदान पर बल्लेबाजी और फील्डिंग कर जमकर पसीना बहाया। टी-20 विश्व कप के लिए टीम में नहीं शामिल किए गए युजवेंद्र चहल भी बॉलिंग प्रैक्टिस करते नजर आए।
लीग से पहले कैटिच ने हेड कोच के पद से इस्तीफा दिया
लीग शुरू होने से पहले ही मुख्य कोच साइमन कैटिच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह टीम के डायरेक्टर माइक हेसन खुद कोच की भूमिका निभा रहे हैं। विराट की टीम ने अब तक आईपीएल 2021 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने लीग में पहली बार अपने शुरुआती चारों मैचों में जीत हासिल की। टीम अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले और चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे नंबर पर है।