फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Teams qualified for IPL 2021 Playoffs; Chennai Super Kings, Delhi Capitals, Royal Challengers Bangalore and Kolkata Knight Riders | Dhoni Pant Virat Kohli Morgan

IPL Playoffs: प्लेऑफ से बाहर हुई मुंबई इंडियंस, कोलकाता अंतिम-4 में, जानिए कौन सी टीम का कब-किससे मुकाबला

Sat, 09 Oct 2021 06:25 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 09 Oct 2021 06:25 AM IST
सार

IPL 2021 Playoffs: दिल्ली कैपिटल्स पहले, चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तीसरे और कोलकाता नाइट राइडर्स ने चौथे स्थान पर रहकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया। 

विज्ञापन
IPL 2021: Teams qualified for IPL 2021 Playoffs; Chennai Super Kings, Delhi Capitals, Royal Challengers Bangalore and Kolkata Knight Riders | Dhoni Pant Virat Kohli Morgan
आईपीएल 2021 प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमें - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 में प्लेऑफ में पहुंचनी वाली चार टीमों का फैसला हो गया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस को 170 से ज्यादा रनों से जीत की दरकार थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। रोहित की टीम सिर्फ 42 रन से जीत दर्ज कर सकी। ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स (14 अंक) प्लेऑफ में अच्छे नेट रन रेट के कारण प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। 
विज्ञापन

 
टीम मैच जीते हारे प्वाइंट्स नेट रन रेट
दिल्ली कैपिटल्स  14 10 4 20 +0.481
चेन्नई सुपरकिंग्स 14 9 5 18 +0.455
रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर 14 9 5 18 -0.140
कोलकाता नाइट राइडर्स 14 7 7 14 +0.587
मुंबई इंडियंस 14 7 7 14 +0.116
पंजाब किंग्स  14 6 8 12 -0.001
राजस्थान रॉयल्स  14 5 9 10 -0.993
सनराइजर्स हैदराबाद 14 3 11 6 -0.545

इसके साथ ही अंतिम चार में पहुंचने वाली सभी टीमों के पोजिशन भी तय हो चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स पहले, चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तीसरे और कोलकाता नाइट राइडर्स ने चौथे स्थान पर रहकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया। बैंगलोर को दिल्ली के खिलाफ मैच में 100 से ज्यादा गेंद रहते जीत की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बैंगलोर ने दिल्ली को सात विकेट से तो हराया, पर जीत आखिरी गेंद पर मिली।

दिल्ली की टीम लगातार तीसरी बार प्लेऑफ में पहुंची है। 2019 में टीम एलिमिनेटर से बाहर हुई थी। 2020 में दिल्ली रनरअप रही थी। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स रिकॉर्ड 11वीं बार प्लेऑफ में पहुंची है। टीम 2010, 2011 और 2018 में चैंपियन भी बन चुकी है। कोलकाता की टीम 2012 और 2014 में चैंपियन रह चुकी है। वहीं, बैंगलोर लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में पहुंची है। टीम ने अब तक एक भी खिताब नहीं जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब प्लेऑफ में क्या होगा?
दरअसल पहले या दूसरे स्थान पर खत्म करने से टीम के पास डायरेक्ट फाइनल के लिए क्वालिफाई करने का मौका होता है। शीर्ष की दो टीमें क्वालिफायर-1 खेलती हैं। इसमें से जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचती है। वहीं, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम एलिमिनेटर खेलती है। एलिमिनेटर में सिर्फ एक ही मौका होता है। 

हारने वाली टीम आईपीएल से बाहर हो जाती है। इसके बाद एलिमिनेटर जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 में क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम से भिड़ती है। इसमें से जो जीतता है वह क्वालिफायर-1 जीतकर डायरेक्ट फाइनल में पहुंचने वाली टीम से खिताबी मुकाबले में सामना करता है।
विज्ञापन

कौन सी टीम किससे मुकाबला करेगी?
  • पहले क्वालिफायर (क्वालिफायर-1) में 10 अक्तूबर को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का सामना तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • एलिमिनेटर में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम भिड़ेगी। यह मैच 11 अक्तूबर को शाम 7:30 बजे से शारजाह में खेला जाएगा।
  • सीएसके और डीसी में से जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, हारने वाली टीम को क्वालिफायर-2 खेलना होगा।
  • केकेआर और आरसीबी में से हारने वाली टीम घर का टिकट कटवाएगी। वहीं, जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 में पहुंचेगी। 
  • क्वालिफायर-2 का मुकाबला 13 अक्तूबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
  • क्वालिफायर-2 में जीतने वाली टीम का फाइनल में क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम से सामना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed