फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Sunrisers Hyderabad announces Bairstow replacement includes West Indies swashbuckling player Sherfane Rutherford

IPL 2021: सनराइजर्स हैदराबाद ने किया बेयरस्टो के रिप्लेसमेंट का एलान, वेस्टइंडीज के इस धुआंधार खिलाड़ी को किया शामिल

Sun, 12 Sep 2021 02:59 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 12 Sep 2021 02:59 PM IST
सार

सनराइजर्स हैदराबाद ने जॉनी बेयरस्टो के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है। आईपीएल 2021 के दूसरे सत्र की शुुरुआत के कुछ दिन पहले बेयरस्टो ने अपना नाम वापस ले लिया था। इंडियन प्रीमियर लीग के शेष सत्र की शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है। 

विज्ञापन
IPL 2021 Sunrisers Hyderabad announces Bairstow replacement includes West Indies swashbuckling player Sherfane Rutherford
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : PTI

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दूसरे सत्र की शुरुआत होने में कुछ दिन बाकी हैं। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को तगड़ा झटका लगा। टीम के शानदार बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने आईपीएल के दूसरे सत्र से पहले अपना नाम वापस ले लिया। उधर सनराइजर्स हैदराबाद ने भी उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा करने में देर नहीं लगाई। टीम ने वेस्टइंडीज के उभरते विस्फोटक बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड को अपनी टीम में शामिल कर लिया। 

विज्ञापन

इंग्लैंड के कई खिलाड़ी आईपीएल-14 से नाम ले चुके हैं वापस

ज़ॉनी बेयरस्टो इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी नहीं है जिन्होंने अपना नाम आईपीएल सीजन-4 से वापस लिया। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले क्रिस वोक्स और पंजाब किंग्स की टीम में शामिल डेविड मलान ने भी अपना नाम आईपीएल 2021 के दूसरे सत्र से वापस ले लिया है। कहा जा रहा है कि इन खिलाड़ियों ने मैनचेस्टर रद्द होने के बाद आईपीएल के शेष सत्र में नहीं खेलने का फैसला लिया। 
 

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर रदरफोर्ड के टीम के साथ जुड़ने का एलान किया। एसआरएच ने ट्वीट कर कहा, विस्फोटक कैरेबियाई अब एक राइजर हैं, शेरफेन रदरफोर्ड आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए जॉनी बेयरस्टो की जगह टीम में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतरीन फॉर्म में हैं रदरफोर्ड

मौजूदा समय में खेली जा रही कैरेबियन प्रीमियर लीग में रदरफोर्ड अपने बल्ले से जलवा दिखा रहे हैं। वह सीपीएल में सेंट कीट्स एंड नेविस पैट्रियट्स टीम का हिस्सा हैं। वह अब तक 8 मैचों की 7 पारियों में 201 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक जड़े हैं। रदरफोर्ट के टी-20 करियर पर अगर नजर डाली जाए तो उन्होंने 69 मैचों की 58 पारियों में 1102 रन बनाए हैं। टी-20 क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 60 रन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed