फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021, RCB vs SRH: Sunrisers Hyderabad defeat Royal Challengers Banglore by 4 runs | IPL Playoffs 2021

RCB vs SRH: हैदराबाद चार रन से जीता, डीविलियर्स के रहते आखिरी ओवर में 13 रन नहीं बना सकी बैंगलोर टीम

Thu, 07 Oct 2021 12:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 07 Oct 2021 12:08 AM IST
सार

RCB vs SRH, IPL 2021: इस जीत के साथ भी सनराइजर्स हैदराबाद के पोजिशन पर कोई फर्क नहीं पड़ा। 13 मैचों में तीन जीत और छह अंक के साथ आठवें नंबर पर है। वहीं, बैंगलोर तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
IPL 2021, RCB vs SRH: Sunrisers Hyderabad defeat Royal Challengers Banglore by 4 runs | IPL Playoffs 2021
आईपीएल 2021 में हैदराबाद vs बैंगलोर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 के 52वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को चार रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में सात विकेट पर 141 रन का स्कोर बनाया। जवाब में बैंगलोर टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 137 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे, लेकिन एबी डीविलियर्स के रहते टीम आठ रन ही बना सकी।
विज्ञापन


इस जीत के साथ भी सनराइजर्स हैदराबाद के पोजिशन पर कोई फर्क नहीं पड़ा। 13 मैचों में तीन जीत और छह अंक के साथ आठवें नंबर पर है। वहीं, बैंगलोर 13 मैचों में आठ जीत और 16 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। 
विज्ञापन





 

हैदराबाद का प्रयोग विफल रहा
पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। जेसन रॉय के साथ अभिषेक शर्मा ओपनिंग के लिए आए। हालांकि, यह प्रयोग विफल रहा और अभिषेक 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान केन विलियमसन और रॉय ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की। विलियमसन 31 रन बनाकर हर्षल पटेल की गेंद पर आउट हुए।

रॉय ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए
प्रियम गर्ग (15), अब्दुल समद (1), ऋद्धिमान साहा (10), जेसन होल्डर (16) कुछ खास नहीं कर सके और जल्दी पवेलियन लौट गए। हैदराबाद की ओर से रॉय ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके लगाए। राशिद खान सात रन बनाकर नाबाद रहे। बैंगलोर की ओर से हर्षल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। वहीं, डैनियल क्रिश्चियन ने दो विकेट लिए। इसके अलावा जॉर्ज गार्टन और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला।

भुवनेश्वर ने पहले ही ओवर में विराट को आउट किया
142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर टीम की शुरुआत खराब रही। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कप्तान विराट कोहली को पहले ही ओवर में आउट किया। विराट पांच रन ही बना सके। इसके बाद डैनियल (1) और श्रीकर भरत (12) कुछ खास नहीं कर सके। देवदत्त पडिक्कल ने ग्लेन मैक्सवेल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी निभाई। मैक्सवेल 25 गेंदों पर 40 रन की विस्फोटक पारी खेल आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए।
विज्ञापन

आखिरी ओवर में रन नहीं बना सके डीविलियर्स
इसके बाद पडिक्कल भी 52 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें राशिद खान ने समद के हाथों कैच कराया। शाहबाज अहमद 14 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवर में जीत के लिए बैंगलोर को 13 रन चाहिए थे। उस वक्त डीविलियर्स और गार्टन क्रीज पर थे, लेकिन टीम आठ रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में डीविलियर्स सिर्फ एक छक्का लगा सके। हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर, होल्डर, सिद्धार्थ कौल, उमरान मलिक और राशिद खान ने एक-एक विकेट लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI
  • सनराइजर्स हैदराबाद: जेसन रॉय, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार,  सिद्धार्थ कौल, उमरान मलिक।
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल,  श्रीकर भारत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स, डैनियल क्रिश्चियन, शाहबाज अहमद,  जॉर्ज गार्टन, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल , मोहम्मद सिराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed