राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल के नए सत्र के लिए एक बार फिर से अपने प्रबंधन में बड़ा बदलाव किया है। यूएई में खेले गए लीग के 13वें सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद राजस्थान की टीम ने आईपीएल 2021 से पहले अपने कप्तान को बदला और स्टीव स्मिथ को बाहर करने के बाद उनकी जगह संजू सैमसन को कमान सौंपी। इसके बाद इस फ्रैंचाइजी ने श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया।
पहले स्टीव स्मिथ को निकाला, अब एक और ऑस्ट्रेलियाई राजस्थान रॉयल्स से बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब एक बार फिर से फ्रैंचाइजी ने अपने टीम प्रबंधन में परिवर्तन किया है। राजस्थान ने ऑस्ट्रेलिया के अपने हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड से कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर लिया। फ्रैंचाइजी ने अपने बयान में कहा है कि यह फैसला दोनों की सहमति के बाद लिया गया है।
OFFICIAL: Trevor Penney joins the Royals as Lead Assistant Coach as we finalise coaching structure led by @KumarSanga2 for #IPL2021. 📝#HallaBol | #RoyalsFamily
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) February 21, 2021
मैकडोनाल्ड को हटाने के बाद राजस्थान ने जिम्बाब्वे के प्रथम श्रेणी के पूर्व क्रिकेटर ट्रेवर पेन्नी को अपना मुख्य सहायक कोच बनाया है। पेन्नी टीम के कोचिंग स्टाफ और संगकारा के साथ मिलकर काम करेंगे। बात करें राजस्थान के अन्य कोचिंग स्टाफ की तो साईराज बहुतुले को स्पिन गेंदबाजी, रॉब कासेल को तेज गेंदबाजी, दिशांत याग्निक को फील्डिंग कोच बनाया है।
बात करें मैकडोनाल्ड की तो वे इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के टी-20 टीम के कोच हैं और इस वक्त न्यूजीलैंड में टीम के साथ मौजूद हैं। राजस्थान की टीम ने उन्हें आगे कोई कोचिंग करियर के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
बता दें कि राजस्थान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू मैकडोनाल्ड के साथ 2019 में तीन साल का करार किया था और उन्हें अपना मुख्य कोच बनाया था। लेकिन एक साल के बाद फ्रैंचाइजी ने करार को खत्म करने का फैसला किया।