इंग्लैंड का भारत दौरा अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। टेस्ट और टी-20 सीरीज के बाद अब वन-डे श्रृंखला की बारी है। तीन एकदिवसीय मुकाबलों की सीरीज जीत इंग्लैंड अपनी इज्जत बचाना चाहेगा क्योंकि टेस्ट और टी-20 में उसे मुंह की खानी पड़ी है। इसके बाद दोनों ही टीम के खिलाड़ी 9 अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल की तैयारियों में लग जाएंगे।
2 of 5
बीसीसीआई-आईपीएल
- फोटो : Amar Ujala
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कहा है कि भारत-इंग्लैंड सीरीज के हिस्से रहे खिलाड़ियों को आईपीएल से पहले सात दिन का अनिवार्य एकांतवास में छूट दी जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि वह अब एक जैव सुरक्षा चक्र (बायो-बबल) से दूसरे जैव सुरक्षा चक्र में प्रवेश करेंगे। बीसीसीआई ने शनिवार को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है।
3 of 5
आईपीएल 2020 पर संकट के बादल बरकरार है
- फोटो : ट्विटर
साथ ही बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि आईपीएल से जुड़े किसी शख्स को फिलहाल वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी क्योंकि इसके लिए सरकार की एक प्रक्रिया है। बयान में कहा गया है कि जो खिलाड़ी भारत-इंग्लैंड सीरीज का हिस्सा हैं वे सीधे अपनी फ्रेंचाइजी टीमों के साथ जुड़ सकेंगे। सीरीज खत्म होने के बाद खिलाड़ी बस या चार्टेड प्लेन से सीधे टीम होटल पहुंच जाएंगे।
4 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : twitter@BCCI
खिलाड़ियों को आईपीएल के बायो-बबल में प्रवेश के लिए क्वारंटीन या आरटीपीसीआर टेस्ट की जरूरत नहीं होगी। इसी तरह अगर फ्रेंचाइजी ने बायो बबल में शिविर लगा रखे हैं और उनके यात्रा बंदोबस्त संतोषजनक है तो वह भी सीधे प्रवेश कर सकेंगे।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
नियमों के मुताबिक, होटल के कमरों में अनिवार्य एक हफ्ते के क्वारंटीन के दौरान खिलाड़ियों का दूसरे, पांचवें और सातवें दिन कोरोना टेस्ट से गुजरना होगा। तीनों टेस्ट के निगेटिव आने के बाद ही खिलाड़ी क्वारंटीन से बाहर आ पाएगा। गाइडलाइंस में स्पष्ट लिखा गया है कि क्वारंटीन के बाद भी बायो बबल में रहने वाले हर शख्स को दूसरे हफ्ते के दौरान दो बार और उसके बाद पूरे सीजन के लिए हर पांचवें दिन टेस्ट किया जाएगा।