अहमदाबाद में भारतीय टीम ने शनिवार रात पांच मैच की टी-20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की। दुनिया की नंबर एक टी-20 टीम इंग्लैंड को 36 रन से रौंदते हुए भारत ने लगातार छठी श्रृंखला जीती। दोनों टीमों के बीच 18 मुकाबलों में यह भारत की 10वीं जीत थी, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस हाईवोल्टोज मुकाबले में खिलाड़ियों के बीच टकराव भी देखा गया।
2 of 6
विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : ट्विटर
भारतीय टीम ने इस मैच में 2 विकेट गंवाकर रिकॉर्ड 224 रन बनाए, जो टी-20 प्रारूप में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का सबसे विशाल और कुल चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। 225 रन के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की खराब शुरुआत को डेविड मलान और जोस बटलर संभालने में लगे थे। दोनों के बीच 82 गेंदों में 130 रन की साझेदारी भी हो चुकी थी।
3 of 6
जोस बटलर और विराट कोहली के बीच विवाद
- फोटो : ट्विटर
मैच भारतीय टीम के हाथ से फिसलता नजर आ रहा था। तभी विराट की एक चाल ने पूरी बाजी ही पलट दी। भारत के सबसे अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को गेंद थमाई गई, उन्होंने पांचवीं गेंद पर खतरनाक दिख रहे बटलर को पांड्या के हाथों कैच आउट कराया। 34 गेंद में 52 रन बनाकर बटलर जब वापस लौटने लगे तब जोश से लबरेज कप्तान कोहली ने बटलर पर कमेंट किया, जिसे सुनते ही पवेलियन की ओर जा रहे इंग्लिश बल्लेबाज ने भी पलटकर जवाब दिया।
4 of 6
बटलर से विवाद के बाद कोहली
- फोटो : ट्विटर
जोस बटलर के पवेलियन लौटने बाद विराट कोहली अंपायर से बात करते नजर आए। इस दौरन पिच पर डेविड मलान भी मौजूद थे। कोहली और बटलर के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ? विराट ने क्या कहा? बटलर ने क्या जवाब दिया? ऐसे सारे सवालों से अभी पर्दा उठा जाना शेष है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि मैदान पर शब्दों की ये लड़ाई किसने शुरू की थी?
5 of 6
विराट और बटलर के बीच विवाद
- फोटो : ट्विटर @BCCI
इस केस के बाद उन्हें अनुच्छेद 2.5 के तहत एक आरोपी पाया जाता है तो मुश्किल हो जाएगी। दरअसल, ICC के डिमेरिट पॉइंट सिस्टम के अनुसार, फिलहाल भारतीय कप्तान के दो डिमेरिट अंक हैं। नियमों के मुताबिक यदि कोई खिलाड़ी 24 माह के भीतर चार या अधिक डिमेरिट पॉइंट तक पहुंचता है, तो वह सस्पेंशन पॉइंट्स में बदल दिया जाता है।