आईपीएल 2021: चेन्नई छोड़ मुंबई पहुंची सीएसके, धोनी की अगुवाई में यहीं से होगी टूर्नामेंट की तैयारी
- नौ अप्रैल से होगी आईपीएल के 14वें सीजन की शुरुआत
- धोनी फिर से होंगे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग की दूसरी सबसे सफल टीम और तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स नए सीजन की तैयारियों में जी जान से लगी हुई है। आईपीएल के 13वें सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली सीएसके इस बार कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है और यह कारण है कि वह बहुत पहले से ही अपना अभ्यास शुरू कर चुकी है। हालांकि इस बार बाकी टीमों की तरह उसे भी घरेलू परिस्थितियों का लाभ नहीं मिलेगा, क्योंकि उसके सभी मुकाबले चेन्नई से बाहर होंगे।
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली सीएसके भी इसके लिए तैयार है और नौ अप्रैल से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए अब मुंबई पहुंच चुकी है। वैसे मुंबई पहुंचने से पहले चेन्नई की टीम ने आठ मार्च से एम ए चिदंबरम स्टेडियम में अभ्यास शुरू कर दिया था। उसने बुधवार तक यहां अभ्यास किया और गुरुवार को मुंबई रवाना हो गई यानी अब वह बाकी का अभ्यास मुंबई में करेगी।
सीएसके की विज्ञप्ति के अनुसार टीम अब एक महीने तक मुंबई में रहेगी। सीएसके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केएस विश्वनाथन ने कहा, ‘खिलाड़ियों का मानना है कि यहां दो सप्ताह का शिविर काफी लाभकारी रहा। हमने चार या पांच दिन नेट्स पर भी अभ्यास किया।'
उन्होंने कहा, ‘पिछले सत्र के बाद धोनी ने हमसे कहा था कि वह 2021 के टूर्नामेंट की तैयारी के लिए मार्च में चेन्नई पहुंच जाएंगे और वह इस पर कायम रहे।’
#Yellove on the move! All set to coast along from the east to the west! #WhistlePodu 💛🦁 pic.twitter.com/T2YhzRffoA
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 25, 2021
आईपीएल नौ अप्रैल से शुरू होगा और सुपरकिंग्स अपने पहले पांच मैच मुंबई में खेलेगा। उसका पहला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इसके बाद टीम लीग चरण के अन्य मैच दिल्ली, बेंगलूरू और कोलकाता में खेलेगी।
बता दें कि कोरोना के खतरे को देखते हुए इस बार आईपीएल का आयोजन सिर्फ छह शहरों में किया जाएगा। यही कारण है कि सभी आठ टीमें किसी न्यूट्रल (तटस्थ) स्थान पर ही अपने लीग मुकाबले खेलेंगी।